{"_id":"6614438d942bfe416f053e44","slug":"when-a-fire-breaks-out-a-fire-engine-comes-from-40-km-away-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-113138-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आग लगने पर 40 किमी दूर से आती है दमकल की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आग लगने पर 40 किमी दूर से आती है दमकल की गाड़ी
विज्ञापन
सेवराई तहसील को स्थापित हुए सात साल हो गए, लेकिन अब तक फायर स्टेशन की सुविधा से लैस नहीं हो सका है। ऐसे में आग लगने पर 40 किमी दूर से दमकल की गाड़ी बुलानी पड़ती है। लोगों की मांग के बावजूद भी संबंधित अधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन ही मिलता है।
सेवराई को वर्ष 2017 में तहसील का दर्जा मिला। जमानिया से पृथक होकर कुल 144 गांव शामिल हुए थे। इन गांवों के सैकड़ों लोग प्रतिदिन अपने विभिन्न कार्यों से सेवराई तहसील मुख्यालय आते हैं। तहसील बनने के बाद यहां क्षेत्रीय लोगों को आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने और बचाव कार्य के लिए अग्निशमन दस्ता कार्यालय की मांग उठाई गई, जिससे इस तरह की घटनाओं पर तत्काल राहत मिल सके।
इस संबंध में सेवराई उपजिलाधिकारी संजय यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, संबंधित विभाग को पत्राचार कर जल्द ही इसकी व्यवस्था कराई जाएगी।