फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Wheat acreage decreased in Rabi, pulses and oilseeds increased

रबी में गेहूं का रकबा घटा, दलहन और तिलहन का बढ़ा

Sun, 30 Oct 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Wheat acreage decreased in Rabi, pulses and oilseeds increased
गाजीपुर। जिले में सितंबर-अक्तूबर में अच्छी बारिश के बाद किसान अब रबी फसल की बुवाई की तैयारी कर रहे हैं। नवंबर के पहले हफ्ते में रबी की बुवाई जोरों पर होती है। इसको लेकर कृषि विभाग भी तैयारियों में जुट गया है। वहीं, विभाग की ओर से रबी की फसल का रकबा भी निर्धारित कर दिया गया है। इस साल करीब एक लाख 72 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई की जाएगी। जो पिछले साल से 894 हेक्टेयर कम किया गया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से दलहन और तिहलन की खेती को बढ़ावा देने के लिए रकबा भी बढ़ाया गया है। इस बार जौ का रकबा 7162 हेक्टेयर निर्धारित किया गया है, जो पिछले साल 6560 हेक्टेयर की तुलना में 602 हेक्टेयर बढ़ा है। ऐसे ही चना का रकबा 4502 हेक्टेयर होगा जो पिछले साल 4262 की तुलना में 240 हेक्टेयर ज्यादा है। मटर का रकबा 4368 हेक्टेयर तय हुआ है, जो पिछले साल 3638 हेक्टेयर की तुलना में 730 हेक्टेयर अधिक है। इसी प्रकार मसूर का रकबा 13607 हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। जो पिछले साल 10761 हेक्टेयर की तुलना में 2846 हेक्टेयर अधिक है। जबकि सरसो का रकबा 512 हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। जो पिछले साल 471 हेक्टेयर की तुलना में 41 हेक्टेयर अधिक है।
विज्ञापन

पास मशीन से ही खाद की बिक्री करें नहीं तो लाइसेंस होंगे निरस्त
रबी की बुवाई के दौरान डीएपी, यूरिया और पोटाश की मांग को लेकर कृषि विभाग काफी सतर्कता बरत रहा है। कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने किसानों से अपील की है कि यूरिया और डीएपी की खरीद के लिए दुकानों पर आधार और खतौनी लेकर जाएं। किसान आवश्यकता के अनुरूप ही खाद की खरीदारी करें। दुकानदार पास मशीन से ही वितरण करें अन्यथा लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई होगी। कहा कि निर्धारित रेट पर ही खाद की बिक्री करें और बिक्री के दौरान टैगिंग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

9579 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध
रबी की बुवाई के लिए जनपद में यूरिया की 58200 मीट्रिक टन लक्ष्य निर्धारित है। जबकि अक्तूबर तक 7800 मीट्रिक टन का लक्ष्य है। अक्तूबर की लक्ष्य के मुताबिक 71010 मीट्रिक टन यूरिया की उपलब्धता है। ऐसे ही रबी सीजन में डीएपी के लिए 23600 मी ट्रिक टन लक्ष्य निर्धारित है। जबकि अक्तूबर तक 5600 मीट्रिक टन की तुलना में 9579 मीट्रिक टन डीएपी की उपलब्धता है। इसी प्रकार पोटाश को लेकर रबी के दौरान 1600 मीट्रिक टन का लक्ष्य है। वहीं अक्तूबर तक 500 मीट्रिक टन की तुलना में 119 मीट्रिक टन की उपलब्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed