फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Welfare of the last person is the progress of the nation.

Ghazipur News: अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का कल्याण राष्ट्र की प्रगति

Fri, 26 Sep 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:05 AM IST
सार

गाजीपुर के भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। नेताओं ने उनके अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को रेखांकित किया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
Welfare of the last person is the progress of the nation.
छावनी लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री व प

विस्तार

गाजीपुर। भाजपा के छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र निर्माण और समाज कल्याण के लिए अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के विचारों को प्रतिपादित किया। उनका जीवन त्याग, तपस्या बलिदान से भरा संघर्षशील व्यक्तित्व का सहज उदाहरण है। गोष्ठी में वरिष्ठ नेता पारस राय ने कहा कि उनके सिद्धांतों, विचारों और आदर्शों पर चलकर भारत समृद्धि की ओर अग्रसर है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में ऐसे तपस्वी एवं संन्यासी के नाम से जाना जाता है जिन्होंने एकात्म मानववाद की अवधारणा को प्रस्तुत किया। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का कल्याण ही किसी राष्ट्र एवं समाज की सच्ची प्रगति है। इस मौक पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, भानूप्रताप सिंह, बृजनंदन सिंह एवं राजेश राजभर ने विचार व्यक्त किए। इससे पहले स्नातक निर्वाचन चुनाव की तैयारी से संबंधित बैठक में वाराणसी से पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा मेहनत करके मतदाता सूची में नाम बढ़ाने एवं मतदाता बनाने का काम करें ताकि आगामी चुनाव में पार्टी को कामयाबी मिले। इस अवसर पर दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, बालकृष्ण त्रिवेदी, विनोद अग्रवाल, रमेश सिंह, अखिलेश सिंह आदि थे। संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया। भाजपा मंडल जखनिया प्रथम के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, प्रशांत सिंह, वरुण पांडेय, ऊषा चौहान, गोपी मद्धेशिया, इकबाल, रामप्रताप चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed