फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   welcome to new couple

नव विवाहित को नई पहल किट का वितरण किया

Sat, 15 Feb 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
welcome to new couple
नव विवाहित को नई पहल किट का वितरण किया
विज्ञापन

सास बहू सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
करंडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा पर मिशन परिवार विकास के अंतर्गत सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन एसीएमओ डॉ. केके वर्मा एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर परिवार नियोजन एवं टीकाकरण पर प्रकाश डालते हुए प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं नव विवाहित को नई पहल किट का वितरण भी किया गया।

एसीएमओ डॉ. केके वर्मा ने बताया कि इन सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य सास एवं बहू को एक साथ, एक मंच पर लाकर परिवार नियोजन के लिए जागरूक करना है। इसके साथ ही परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी देते हुए इन साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि हमारी सामाजिक व्यवस्थाओं में परिवार का बड़ा महत्व है और उनमें भी विशेषकर घर की बड़ी एवं बुजुर्ग महिलाओं का। ऐसे में परिवार की बहू के निर्णय कहीं न कहीं सास अथवा घर की बुजुर्ग महिलाओं की विचारधाराओं से प्रभावित होते हैं। विशेषकर परिवार नियोजन जैसे मुद्दे पर सास और बहू की आपसी समझ काफी महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में चि1त्सा एवं स्वास्थ्य विभाग इस रिश्ते की परिवार नियोजन में महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानते हुए मिशन परिवार विकास कार्यक्रम के सास-बहू सम्मेलन आयोजित कर रहा है। इस अवसर पर डॉ. अभिनव कुमार सिंह, डॉ. अनुपम कुमार सिंह, डॉ अंकुर, सुनील कुमार उपाध्याय, निरंजन प्रसाद चौधरी, अरविंद कुमार यादव, विशाल कुमार, अभिषेक राय, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed