फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Weather worsened, problems increased due to fog during the day amidst drizzle

Ghazipur News: खराब हुआ मौसम, बूंदा-बादी के बीच दिन में धुंध से बढ़ी परेशानी

Fri, 01 Dec 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Weather worsened, problems increased due to fog during the day amidst drizzle
गाजीपुर। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक साबित हुआ। जनपद में ठंड बढ़ती ही जा रही है। बृहस्पतिवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। बूंदाबांदी के कारण ठंड बढ़ गई। वहीं, शाम चार बजे धुंध छा गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई। राज्य कृषि मौसम केंद्र लखनऊ प्रमुख अतुल कुमार सिंह के मुताबिक इसी तरह एक दिसंबर को भी मौसम रहेगा। बूंदाबांदी के साथ-साथ कुछ स्थानों पर बारिश की भी संभावना है। इसके बाद दो और तीन दिसंबर को भी मौसम खराब रहेगा।
विज्ञापन

गाजीपुर। ठंड से निबटने के लिए शासन स्तर से 38.5 लाख रुपये की व्यवस्था कर दी गई है। इसमें 35 लाख कंबल वितरण और 3.5 लाख अलाव के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। अब जिला प्रशासन स्तर से व्यवस्था सुनिश्चित करानी है। इसके लिए टेंडर भी निकाल दिया गया है। लेकिन, कहीं भी अलाव और कंबल की व्यवस्था नहीं की गई है। हालांकि एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सभी तहसीलों को 5-5 लाख रुपये कंबल के लिए और 50-50 हजार रुपये अलाव के लिए आवंटित कर दिया गया है। आवश्यकता पड़ते ही व्यवस्था सुनिश्चित करा दी जाएगी।
विज्ञापन

किसानों के लिए सलाह
गाजीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के कृषि मौसम विशेषज्ञ कपिल शर्मा के मुताबिक आगामी समय में मौसम को देखते हुए किसान रबी फसलों की बुवाई का कार्य अभी न करें। लौकी, मूली, गाजर पालक, आलू आदि सब्जी की फसलों की निगरानी करें। साथ ही खरपतवार निकालकर बाहर कर दें। इसी तरह सर्दी से पशुओं का बचाव करने के लिए उत्तम प्रबंध करें। पशुशाला का तापमान नियंत्रित रखें। पशु के शरीर को बोरी या कंबल से ढंक कर रख सकते हैं। ठंड के मौसम के दौरान पैदा हुए नवजात पशुओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मिर्च की फसल में माहू कीट की निगरानी करें, जो पौधों के कोमल भाग से रस चूसते हैं। अतः नियंत्रण के लिए नीमतेल 5 मिली प्रति लीटर पानी में घोलकर मौसम साफ रहने पर छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed