फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   weather

तेज हवाओं के बीच हुई बूंदाबांदी

Fri, 09 Apr 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
weather
आसमान में छाए काले बादल। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। मौसम ने शुक्रवार की सुबह अचानक मिजाज बदल दिया। तेज हवा के साथ घंटों बदली छाए रहने और बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन वहीं मौसम ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी। खेत में पककर तैयार गेहूं की फसल के खराब होने की आशंका बढ़ गई है। मड़ाई के बाद खेतों में पड़े भूसे और अनाज को हटाने में किसान जुटे रहे। लोग सुबह उठे तो मौसम मिजाज बदला मिला। बदली के साथ बूंदाबादी होती रही। धूल भरी आंधी भी चली। ऐसे में मौसम खुशगवार रहा और लोगों को इन दिनों पड़ रही गर्मी से राहत भी मिली। किसान इन दिनों खेतों में लगी गेहूं, चना, अरहर सहित अन्य फसलों की कटाई और मड़ाई में व्यस्त हैं। जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी सैकड़ों बीघे खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार पड़ी हुई है। ऐसे में मौसम में बदलाव होने से अनाज के खराब होने का किसानों को भय सता रहा है। उनका कहना है कि अगर इस समय बरसात हुई तो सारी मेहनत चौपट हो जाएगी। इसी तरह खेतों में पककर तैयार धान की फसल भी बरसात के कारण बर्बाद हो गई थी। गेहूं की बोआई और उसके बढ़ने के दौरान भी मौसम की बेरुखी से परेशानी हुई थी, लेकिन किसी तरह खाद और दवा के बल पर बचाया गया। खानपुर : थाना क्षेत्र के अमेदा गांव में बृहस्पतिवार की रात आंधी-तूफान के कारण खेत के बीच गुजर रहे बिजली के तार आपस में सट गए। शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी गिरने से राकेश सिंह के खेत में आग लग गई। आग लगने की घटना में करीब पांच बिस्वा खेत में पककर तैयार गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जखनिया : भुड़कुड़ा कोतवाली के कौला जखनिया गांव में बृहस्पतिवार की देर रात आई तेज आंधी से झोपड़ी और करकट गिर गया। इसमें दबकर राजमती देवी (40) पत्नी राजाराम यादव की मौके पर मौत हो गई। वह खाना खाने के बाद झोपड़ी में सो रही थी। रात में ही परिजनों ने मलबा हटाकर शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का पति राजाराम मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed