फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   weather

कोहरे ने रोकी रफ्तार, धूप ने दी राहत

Tue, 19 Jan 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
weather
फोटो 18
विज्ञापन

कोहरे ने रोकी रफ्तार, धूप ने दी राहत
शाम को गलन और ठंड से घरों में जा दुबके लोग
राहगीरों को अलाव ने दी गर्माहट
अमर उजाला ब्यूरो
गाजीपुर। भीषण ठंड, गलन के साथ कोहरे का कहर मंगलवार को जारी रहा। जहां कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थामे रखी तो वहीं गलन और ठंड ने लोगों को कंपकपाए रखा। दोपहर बाद हुई चटख धूप ने लोगों को ठंड और गलन से राहत दी। लेकिन शाम होते परवान चढ़ी ठंड से लोग घरों में जा दुबके। उधर, रात में राहगीरों के साथ ही आसपास के लोगों ने अलाव जला कर अपने को गर्म किया।

मंगलवार को जिले में ठंड का मिलाजुला असर रहा। एक तरफ शहर कोहरे की चादर में लिपटा ठंड का एहसास करा रहा था। सुबह कोहरे के चलते वाहन लाइट जला कर धीमी गति से चलते रहे। दूसरी तरफ दिन चढ़ने के साथ खिली धूप लोगों को ठंड से राहत देती रही। बच्चे अभिभावकों के साथ पार्को में खेलते देखे गए। इसी तरह बाजार में भी दोहपर बाद ग्राहक पहुंचने लगे। जबकि सुबह से बाजार खाली-खाली नजर आ रहा था। मार्ग पर भी बाइक सवार एवं चार पहिया वाहनों की संख्या दोपहर बाद कुछ घंटे के लिए बढ़ गई शाम होते ही कोहरे और ठंड के चलते लोग घरों में जा दुबके। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, फिलहाल मौसम में परिवर्तन के असार कम ही है। मौसम जहां गेहूं की खेती के लिए उपयुक्त है तो वही आलू की खेती चौपट हो गई है। हालांकि दलहनी और तिलहनी फसलों पर भी मौसम का असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed