{"_id":"6779847b47db029c0702f716","slug":"we-have-to-give-respectable-opportunities-to-our-youth-ashutosh-sinha-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-126099-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमें अपने युवाओं को सम्मानजनक अवसर देना होगा : आशुतोष सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमें अपने युवाओं को सम्मानजनक अवसर देना होगा : आशुतोष सिन्हा
विज्ञापन
मरदह। विकासखंड के डोड़सर गांव में शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में प्रबुद्ध एवं युवा जन संवाद कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वाराणसी क्षेत्र के स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि हमें अपने युवाओं को सम्मानजनक अवसर देना होगा। ताकि वह एक सृजनात्मक बदलाव का हिस्सा बनें और अपनी ऊर्जा का सही प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश में 60 करोड़ युवा हैं, जो दुनिया में किसी भी राष्ट्र से अधिक हैं। भारत की औसत आयु 28 वर्ष है। ऐसी युवा शक्ति रखने वाले देश के लिए यह अति महत्वपूर्ण है कि वह इस बल को सही दिशा में ले जाए, जिससे कि वह एक महाशक्ति बन सके। अब सवाल है कि भारत के युवा को वाकई एक राष्ट्र निर्माण की ऊर्जा कैसे बनाया जाए, इसके लिए उन्हें और उनकी उत्सुकताओं को समझना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रमुख महासचिव मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड अंगद यादव ने कहा कि किसी भी समाज का आधार स्तंभ और भविष्य उसका युवा होता है।
अगर यह युवा भटक जाए, तो राष्ट्र अपना रास्ता खो देगा और अगर यही युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगा दे, तो देश विश्व में अग्रणी बन जाएगा। इस अवसर पर 300 युवाओं एवं 200 प्रबुद्ध जनों को मुख्य अतिथि ने अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, महेन्द्र चौहान, रामनारायण, श्रीनाथ, कैलाशनाथ, लालजी, लल्लन आदि मौजूद थे। अंत में कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश सचिव मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड राजीव यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इससे पहले उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ही पत्रकारों से भी बातचीत की।