फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   We did not lose, we became victims of conspiracy

हम लोग हारे नहीं, साजिश के शिकार हो गए

Tue, 22 Mar 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
We did not lose, we became victims of conspiracy
कासिमाबाद स्थित सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप? - फोटो : GHAZIPUR
कासिमाबाद। गठबंधन को जनता का पूरा समर्थन मिला है। हम हारे नहीं हैं साजिश के शिकार हो गए। यह बात सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को कासिमाबाद सपा कार्यालय में पत्रकारों से कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने पूर्वांचल में ईवीएम की निगरानी की उसी तरह का काम हम पहले चरण से करते तो आज हमारी तीन सौ से ज्यादा सीटें होतीं। भारतीय जनता पार्टी झूठ और अफवाहों के सहारे सत्ता हासिल कर रही है। सरकार में भाजपा भले ही वापस आ गई हो पर इस जनादेश को जनता स्वीकार नहीं कर रही है। हम दो सौ से एक हजार मतों के अंतर से हम 85 सीटें हारे हैं। गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बारे में कहा कि यह अफवाह है और 2024 में हम समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल गठबंधन को मजबूत बनाने के लिए एक-एक सीट की समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि विधायक निधी सड़क, नाली, खड़ंजा जैसे जनहित के काम में खर्च होगी। उन्होंने विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी को जिताने और 28 मार्च को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। पूर्व विधान परिषद सदस्य काशीनाथ यादव, जयहिंद सिंह यादव, सुभासपा के अध्यक्ष जयनाथ राजभर, सालिक यादव, रेयाज अंसारी, योगेंद्र राय, हरिंदर विश्वकर्मा, छांगुर यादव, केशव यादव, शिवकुमार यादव, सुरेंद्र राजभर, सिंहासन राम, संतोष यादव, रामकृत यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed