फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   way staff

जिले में दो मिले कोरोना संक्रमित

Sun, 05 Jul 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
way staff
गाजीपुर। जिले में रेलवे कर्मचारी समेत दो की रिपोर्ट रविवार को कोरोना पॉजिटिव आई। संक्रमित कर्मचारी का उपचार झांसी में चल रहा है। जबकि महिला मरीज का वाराणसी स्थित बीएचयू में उपचार चल रहा है। वहीं दोनों के परिजनों एवं सीधे संपर्क में आए संदिग्धों के स्वैब की सैंपलिंग करने की तैयारी शुरू कर दी गई। नए हॉटस्पाट एरिया में संदिग्धों को सर्वे टीम लगातार चिन्हित करने में जुटी हुई है। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 373, एक्टिव 54, स्वस्थ 315 एवं चार की मौत हो चुकी है। करंडा ब्लाक के चोचकपुर विशुनपुर गांव निवासी रेलवे कर्मचारी झांसी में तैनात है। वह बीते 26 जून को जब अपनी ड्यूटी पर पहुंचा तो उसे बुखार की शिकायत थी। दवा खाने के बाद भी उसे बुखार आ रहा था। जब वहां उसके स्वैब की जांच की गई तो उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वहीं सैदपुर नगर पंचायत की एक महिला के सिर में गंभीर चोट लगने पर परिजन उपचार के लिए वाराणसी ले गए थे। वहां डाक्टरों ने महिला मरीज की पहले स्वैब जांच कराई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। इधर सर्वे टीम ने संक्रमित महिला के परिजनों एवं सीधे संपर्क में आए आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को चिन्हित करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है, जिससे कोरोना संक्रमण के फैलाव पर अंकुश लगाया जा सके। सहेड़ी स्थित कोविड केयर सेंटर शम्मे गौसिया में भर्ती एक मरीज के स्वस्थ होने पर एंबुलेंस से घर भेजा गया। साथ ही उन्हें सात दिनों तक होम क्वारंटीन रहने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से शपथ-पत्र भी भरवाया गया, जिससे शासन की ओर से निर्धारित होम क्वारंटीन की अवधि को स्वस्थ होकर घर पहुंचे मरीज द्वारा पूर्ण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed