फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Waterlogging in several parts of the city.

Ghazipur News: शहर के कई हिस्सों में जलभराव

Wed, 09 Sep 2026 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in several parts of the city.
शहर के सकलनेबाद में जलभराव के बीच से निकलते राहगीर। संवाद
गाजीपुर। शहर के आधे हिस्से में बुधवार को 45 मिनट तक 5.5 एमएम बारिश हुई। इसके कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़क पर एक से डेढ़ फीट तक पानी पसरा रहा। इससे लोगों को आवागमन में काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। जनपद का अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।
विज्ञापन

दोपहर डेढ़ से सवा दो बजे तक शहर के लंका, कचहरी, सकलेनाबाद, गोराबाजार, महुआबाग आदि जगहों पर झमाझम बारिश हुई। अचानक मौसम का मिजाज बदलने से सड़कों पर आवागमन कर रहे लोग ठहर गए। बारिश से बचने के लिए हर कोई सुरक्षित ठौर तलाशता रहा। बारिश बंद होने के बाद लोग अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। बारिश के कारण लंका, कचहरी, सकलेनाबाद, गोराबाजार आदि जगहों पर जलभराव देखा गया। इसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बगल से गुजरने वाले वाहनों के कारण गंदे छींटे से कई लोगों का कपड़ा खराब हो गया। साथ ही वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जलभराव में जर्जर सड़कों के गड्ढों से उनको गहराई का अंदाजा नहीं चल पा रहा था। इसके कारण कई बार उनका वाहन असंतुलित होता हुआ दिखाई दिया। वहीं आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि जनपद का अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed