फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Water tank road has become hellish due to waterlogging and dirt

Ghazipur News: जलभराव और गंदगी से पानी टंकी मार्ग बना नारकीय

Wed, 25 Jun 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Water tank road has become hellish due to waterlogging and dirt
गहमर। गांव के पूर्वी पानी टंकी मार्ग जलजमाव और गंदगी के कारण नारकीय बना हुआ है। पानी की निकासी और नालियों की नियमित सफाई न होने से सड़क पर तालाब जैसा नजारा बन गया है। स्थानीय लोगों, छात्रों और व्यवसायियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क पर जलभराव, कीचड़ और दुर्गंध से आवागमन दूभर हो चुका है। पानी की निकासी न होने से सड़क पर लंबे समय से जलभराव है। इससे स्थिति खराब हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्गंध के बीच से गुजरना पड़ता है। जबकि पानी टंकी मार्ग गांव का प्रमुख मार्ग है। पट्टी टीकाराय, खेलूराय, मैगरराय, प्राथमिक विद्यालय गहमर पूर्वी व कन्या विद्यालय, बुढ़वा महादेव शिव मंदिर, पकड़ीतर बाजार से पानी टंकी होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 124-सी को जोड़ता है। इस मार्ग से गांवों के हजारों लोगों का आवागमन होता है। जलभराव के कारण छात्र-छात्राएं कीचड़ और पानी से होकर स्कूल पहुंचते हैं। गांव के सुनील सिंह, मुन्ना पांडेय, जितेंद्र माली, सतेंद्र कुमार, कमलेश, संजीव सिंह आदि ने बताया कि बच्चों को स्कूल भेजना जोखिम भरा हो गया है। पैर फिसलने पर तालाब में डूबने की आशंका रहती है। विकास खंड अधिकारी भदौरा कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि सड़क पर पानी जमा होने की जानकारी नहीं है। पानी क्यों लगा है, इसे दिखवाया जाएगा। सेवराई एसडीएम लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि पानी की निकासी का अवरोध होना गंभीर मामला है। इसकी जांच कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed