{"_id":"581a20b84f1c1bad31436e14","slug":"water-supply-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जन भर गांवों में चार दिन से जलापूर्ति ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जन भर गांवों में चार दिन से जलापूर्ति ठप
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Wed, 02 Nov 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीकेज पाइप की वजह से पिछले चार दिन से जलनिगम से होने वाली जलापूर्ति पूरी तरह से ठप है। ऐसे में करीब दर्जन भर गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इसे लेकर लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी है। खंड विकास कार्यालय के सामने भूमिगत पाइप लीकेज हो रही है। इसे ठीक करने के लिए विभाग कर्मियों ने गड्ढा तो खोदा है, लेकिन चौथे दिन भी पाइप को ठीक नहीं किया गया। इस वजह से कस्बा, महेगवा, दिवान पट्टी, नरवर, कंसहरी, पड़िता, नोनरा, पंडितपुरा, बिजवनपुर आदि गांवों में पानी सप्लाई बंद होने से लोगों को प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ रहा है। पानी के लिए इन गांवों में हाहाकार मचा हुआ है।
लोग हैंडपंप और कुओं तक की दौड़ लगा रहे हैं। किसी तरह थोड़ी-बहुत पानी की व्यवस्था कर काम चला रहे हैं। समस्या से जूझ रहे लोग विभागीय अधिकारियों की लापरवाही बता रहे हैं। लोगों का कहनाछ है कि जल निगम के कर्मचारियों एवं विभाग के जेई की लापरवाही के कारण चार दिनों से पानी के लिए हम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। पाइप दुरूस्त न होने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है।
सुरेश गुप्ता, शिवनारायण गुप्ता, डा. विरेंद्र मौर्य, पवन गुप्ता, प्रवीण पटवा, प्रेमनारायण सिंह, शशिप्रकाश सिंह आदि बताया कि एक माह में किसी ना किसी कारण पंद्रह दिन सप्लाई बाधित रहती है। इस संबंध में विभाग के एई जितेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग में कर्मचारियों और संसाधनों की कमी के कारण प्रतिदिन जलापूर्ति में व्यवधान उत्पन्न हो रहा। पूरी तरह जर्जर हो चुके संसाधनों के नवीनीकरण की आवश्यकता है। तब जाकर समस्या का समाधान हो पाएगा। लीकेज पाइप का जल्द से जल्द मरम्मत कराकर आपूर्ति शुरु कराई जाएगी।