फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Water logging problem in school premises

विद्यालय परिसर में जलजमाव से परेशानी

Wed, 29 Sep 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Water logging problem in school premises
खानपुर। क्षेत्र के बैरहिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में जलजमाव की वजह से बच्चों सहित अध्यापकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के बाद भी किसी स्तर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में अभिभावकों कमला देवी, धनंजय कुमार, अवधेश राजभर, मनोरमा, मिथिलेश प्रसाद आदि का कहना है कि स्कूल परिसर में जाने के लिए बच्चों ने बांस और पत्थर के टुकड़ों से खतरनाक सकरा मार्ग बनाया है। इससे कई विद्यार्थी कीचड़ और पानी में गिरकर चोटिल हो जाते हैं वहीं अक्सर गिरने के कारण उनके कपड़े भी गंदे हो जाते हैं। यही नहीं बच्चों के ड्रेस, कॉपी-किताब कीचड़ और पानी में गिरकर भीग जाती है। परिसर में लगे तीनों हैंडपंप पूरी तरह से गंदे पानी में डूबे हैं। समस्या की वजह से कई अभिभावक अपने बच्चों को संक्रमित बीमारी से बचाने के लिए स्कूल भेजने से परहेज कर रहे हैं। कुछ सहायक अध्यापकों ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि इसकी जानकारी ग्राम प्रधान सहित शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को मौखिक और लिखित रूप से दी गई है लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ भी नहीं मिला। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह ने कहा कि विद्यालय परिसर में जलजमाव की जानकारी नहीं है। जानकारी प्राप्त कर इसके निदान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed