{"_id":"63027843f196c43c2d4bfe4e","slug":"water-entered-ward-one-the-same-story-every-year-ghazipur-news-vns67019666","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड एक में घुसा पानी...हर साल की यही कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड एक में घुसा पानी...हर साल की यही कहानी
विज्ञापन
देवकली पंप कैनाल के कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही का दंश सैदपुर नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर एक के निवासियों को झेलना पड़ रहा है। एक ओर इस वार्ड के लोग जल जमाव से परेशान हैं तो दूसरी ओर विभाग के कर्मचारी कान में तेल डाले पड़े हैं।
नहर विभाग की लापरवाही से लोगों का कितना नुकसान हो रहा है, इसे समझने की फुर्सत शायद नहर विभाग से जुड़े कर्मचारियों को नहीं है। इन दिनों देवकली पंप कैनाल जौहरगंज के कर्मियों द्वारा धान की फसल की सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया है। पानी पर्याप्त होने के बाद भी नहर को बंद न किए जाने के कारण अब नहर का पानी आवासीय क्षेत्र की ओर बढ़ने लगा है। बस्ती के लोग नहर का लीकेज बंद कराने तथा बस्ती में आ रहे पानी को लेकर विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों का ध्यान आकृष्ट करा रहे हैं पर कोई सुनवाई को तैयार नहीं है। नहर के पास से निकलने वालीं सहायक नालियों की मरम्मत व सफाई न होने के कारण पानी चलते ही नहर जगह-जगह टूट जाती हैं। इसके बाद आसपास के आवासीय क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति बन जाती है।
आलम यह है कि गाजीपुर-वाराणसी मुख्य मार्ग के किनारे बसे कई घरों के आसपास पांच से छह फीट तक जलजमाव हो जाता है जिससे लोगों में जल प्लावन का भ्रम होता है। इसके अलावा लोगों की परेशानियां बढ़ जाती हैं। बावजूद इसके नहर का पानी बस्ती में ना घुस पाए इसके लिए कोई मुकम्मल बंदोबस्त नहीं किया जा रहा है। नगर निवासी पुनीत शुक्ल ने बताया कि यह हर साल की समस्या है। नहर चालू होते ही पूरा घर चारों ओर पानी से घिर जाता है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती। उन्होंने समस्या के समाधान की मांग की है।