फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Water entered the houses, the life of life stopped

घरों में घुसा पानी, थमी जिंदगी की रवानी

Sat, 02 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Water entered the houses, the life of life stopped
गाजीपुर। दो दिनों की बारिश ने प्रशासनिक इंतजाम को धो दिए। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर भारी जलभराव के बीच नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा और कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। इससे स्थिति नारकीय हो गई। शहर की कई कालोनियों में नाले-नालियां उफना गए। रौजा, राईनी कालोनी, चंद्रशेखर नगर, सकलेनाबाद, चंदनगर, सुजावलपुर, बड़ी बाग और कृष्ण कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों के लोग घरों में कैद हो गए हैं। चंद्रशेखर नगर और राईनी कॉलोनी में कई मकानों में पानी प्रवेश करने के कारण लोगों को दूसरी जगह शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन

चंद्रशेखर नगर की गलियों में करीब एक फीट तक पानी जमा हो गया। शुक्रवार रात एक दर्जन से अधिक मकानों में पानी घुसने से सुबह तक लोगों को दूसरी जगह शरण लेनी पड़ी। जलजमाव को लेकर कॉलोनी के लोगों का कहना है कि नाला पूरी तरह जाम हो गया है। यह समस्या अमूमन हर साल हो जाती है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता। इससे बरसात का पानी तेजी से नहीं निकल पाता। पिछले दो दिनों की बारिश से कॉलोनी में हर तरफ जलभराव दिख रहा है।
विज्ञापन

शहर की इंद्रानगर कॉलोनी में भी गलियां और पार्क पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। लोगों का कहना है कि नालियों को साफ नहीं होने से नालियों में मलबा जमा हो गया था। लगातार बारिश से जल निकासी की समस्या पैदा हो गई और अब घर के बाहर पानी ही पानी है। सड़क पर पैर रखने के लिए जगह भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed