फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Warning to BEOs of blocks with low student attendance

Ghazipur News: न्यून छात्र उपस्थिति वाले ब्लाॅकों के बीईओ को चेतावनी

Sun, 03 Dec 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Warning to BEOs of blocks with low student attendance
गाजीपुर। जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्वयकों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक समग्र शिक्षा के महुआबाग स्थित जिला परियोजना कार्यालय पर शनिवार को हुई। बीएसए ने न्यून छात्र उपस्थिति वाले ब्लाॅकों के बीईओ को चेतावनी दी। बीएसए हेमंत राव ने कक्षा-कक्ष रूपांतरण के अंतर्गत विकासखंड भांवरकोल, नगर क्षेत्र दिलदारनगर, जखनिया तथा भदौरा द्वारा न्यून प्रदर्शन करने, साथ ही न्यून छात्र उपस्थिति वाले ब्लाकों बाराचवर, भदौरा, भांवरकोल, बिरनो तथा देवकली के खंड शिक्षा अधिकारियों को चेतावनी दी। उन्होंने शीघ्र सुधार करने के लिए कहा। उन्होंने अवशेष-पेडिंग बच्चों का फुल यूनिफॉर्म पहने हुए फोटोग्राफ प्रेरणा डीबीटी पोर्टल पर शीघ्र शत-प्रतिशत अपलोड करने का संबंधित निर्देश दिए।
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा के दौरान टीआरजी फीडिंग का कार्य धीमी गति से करने वाले बीईओ को चेतावनी दी। कार्य पूर्ण करने को कहा। सत्र 2023-24 यू-डायस प्लस पोर्टल के तीनों मॉड्यूल की इंट्री की प्रगति की समीक्षा करते हुए न्यून वाले पांच ब्लॉक के बीईओ को चेतावनी दी। आरटीई के अन्तर्गत प्रारूप 'क' एवं 'ख' पर तैयार सूचना बहुत धीमी गति से उपलब्ध कराने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed