फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Warned the mafia, boasted of military might

Ghazipur News: माफिया को चेताया, सैनिक शक्ति की गर्वगाथा का किया बखान

Sat, 11 Oct 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Warned the mafia, boasted of military might
सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। संवाद
गाजीपुर। परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्...के माध्यम से सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को माफियाओं को कड़ा संदेश दिया। हथियराम मठ में प्रबुद्ध संवाद संगम के मंच से सीएम ने अयोध्या धाम की खूबियों बखान करते हुए लोगों को राम भक्ति का पाठ पढ़ाया। करीब मात्र 27 मिनट के अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने अध्यात्म को राष्ट्रवाद से जोडते हुए मठ- मंदिरों की जिम्मेदारी भी बताई।
विज्ञापन

इसके पूर्व नमः पार्वती पतये, हर हर महादेव के उद्घोष के साथ सीएम ने अपना भाषण शुरू करते हुए सिद्धिदात्री मां बुढ़िया माई, आदि शक्ति मां जगदम्बा के दर्शन को सौभाग्य बताया। रामायण काल में राक्षसों का विनाश करने का नेतृत्व गाजीपुर की धरती के बह्मर्षि विश्वामित्र द्वारा करने के साथ ही धरा को संतों की साधना केंद्र बताया। साथ ही सीएम राम मंदिर निर्माण के संकल्प की याद दिलाना भी नहीं भूले, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सीएम यहीं नहीं रुकें,बल्कि निषाद राज गुह, मतंग ऋषि और शबरी की रामभक्ति का जिक्र कर दलितों और पिछड़ों की नब्ज भी टटोलने से नहीं चूकें। साथ ही सबसे ज्यादा सैनिकों देने वाले गांव गहमर की गर्वगाथा का भी बखान किया।
विज्ञापन

चप्पे- चप्पे पर तैनात रहे सुरक्षा कर्मी-गाजीपुर। सिद्धपीठ हथियाराम मठ और भुड़कुड़ा मठ में मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे। प्रत्येक आने- जाने वालों पर भी पैनी निगाह रखी जा रही थी। मठ में प्रवेश के बाद पंडाल में लगी कुर्सियों तक पहुंचने वाले प्रत्येक लोगों की जांच करके ही प्रवेश दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed