{"_id":"95f49da67cccc84a66f58232f63927e8","slug":"ward-building-made-nishprojy-swine-flu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" निष्प्रोज्य भवन में बना दिया स्वाइन फ्लू वार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्प्रोज्य भवन में बना दिया स्वाइन फ्लू वार्ड
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 19 Feb 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आपको स्वास्थ्य विभाग की कथनी और करनी में फर्क देखना है तो जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में चले जाइए। पहले तो अस्पताल प्रशासन ने प्राइवेट वार्ड को निष्प्रोज्य भवन घोषित किया और बाद में इसी खतरनाक वार्ड को ही स्वाइन फ्लू वार्ड घोषित कर दिया। अब ऐसे में अगर खुदा न खस्ता कोई मरीज आ गया तो उसका क्या इलाज होगा समझा जा सकता है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पेइंग वार्ड के पास वर्षों पहले तीन प्राइवेट वार्ड का निर्माण कराया गया था। वर्तमान समय में ये तीनों वार्ड खुद बीमार हो चुके है। इनको देखने से ऐसा लगता है कि ये कभी भी धराशायी हो जाएंगे। इसमें भर्ती होने वाले मरीजों पर मंडराते खतरे को देखते हुए कुछ माह पहले अस्पताल प्रशासन ने प्राइवेट वार्डों के दरवाजे पर स्लिप चस्पा करवाया। जिस पर यह लिखा गया है कि प्राइवेट वार्ड एक, दो और तीन की बिल्डिंग निष्प्रयोज्य घोषित हो चुकी है, इसमें मरीज भर्ती नहीं किए जाते।
विज्ञापन
एक तरफ तो विभाग ने यह स्लिप चस्पा कर अन्य मरीजों को प्राइवेट वार्ड के जर्जर भवन से अवगत कराया, लेकिन खतरनाक बीमारी स्वाइन फ्लू के मरीजों के सिर पर तलवार लटका दी। विभाग ने एक ओर निष्प्रोज्य लिखकर भवन को खतरनाक बता दिया है, वहीं इस स्लिप के नीचे दूसरी स्वाइन फ्लू वार्ड की स्लिप लगा दी गई। अस्पताल में आने वाले विभाग के इस करामात की चुटकी लेते हुए यह बोल पड़ रहे हैं कि वाह रे स्वास्थ विभाग खतरनाक बीमारी के मरीजों के लिए खतरनाक वार्ड बना दिया।
विज्ञापन
स्वाइन के रोगियों के बारे में दें सूचना
जिले के राजकीय एवं प्राइवेट चिकित्सालयों/क्लीनिकों में यदि किसी भी मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलें तो, इसकी सूचना तत्काल मुख्य चिकित्साधिकारी को जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमपी सिंह ने बताया कि प्रदेश के कुछ जनपदों में स्वाइन फ्लू की सूचनाएं मीडिया के माध्यम से प्राप्त हो रही हैं। जनपद में इस रोग के निदान हेतु रोगी की सूचना, नाम, आयु, पता सहित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में प्रेषित किया जाए, ताकि रोगी का इलाज किया जा सके। इस प्रकरण पर तत्काल प्रभाव से अपेक्षित कार्यवाही सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय के मोबाइल नंबर 9454455169, 8423200272, 9415974717 पर सूचना दी जा सकती है।