फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Waiting for the report of 654 suspects in Ghazipur

गाजीपुर में 654 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार

Sun, 07 Jun 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Waiting for the report of 654 suspects in Ghazipur
गाजीपुर। जिले में एक सप्ताह से कोराना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला बना हुआ है। शनिवार की देर रात और पांच मरीज मिले। जिले में कुल 160 मरीज हो गए हैं। इसमें से 70 ठीक हो चुके हैं। 90 मरीज सक्रिय हैं जिसमें से दो जौनपुर में भरती है जबकि 88 का मुहम्मदाबाद के कोविड-19 लेवल वन अस्पताल में इलाज चल रहा है। नए मिले सभी मरीज प्रवासी हैं। रविवार को जिले में करीब 107 संदिग्धों की सैंपलिंग की गई। जिले में अब तक कुल 4216 की सैंपलिंग की जा चुकी है जिसमें से 654 की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

शनिवार को नंदगंज के बेलसड़ी में मिला मरीज 21 मई को मुंबई से आया था। 31 मई को इसकी सैंपलिंग की गई थी। गाजीपुर के देवराछत फैज में मिला युवक दिल्ली से तथा कपूरपुर देहाती में पाया गया युवक केरल से 25 मई को आया था। मुहम्मदाबाद के बखारीपुर में मिला युवक भी 25 मई को मुंबई से आया था। एक अन्य मरीज चहनिया का रहने वाला था जिसकी सैंपलिंग गाजीपुर से ही हुई थी। वह भी 25 को ही मुंबई से ही आया था। इन सभी की 31 मई को सैंपलिंग की गई थी तथा तीन को अलग-अलग केंद्रों पर क्वारंटीन किया गया था। रविवार को इन सभी मरीजों को इलाज के लिए मुहम्मदाबाद भेज दिया गया। प्रवासियों के आने के बाद से जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी से काफी दहशत व्याप्त हो गई है। सोमवार से जिले के बाजार और माल भी खुलने वाले हैं। ऐसे में लोगों ने अगर सावधानी बरतते हुए नियमों का पालन नहीं किया तो संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्य ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed