फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Waited for Mehndi, spent hours in the parlor

मेहंदी के लिए किया इंतजार, पार्लर में बिताए घंटों

Thu, 13 Oct 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Waited for Mehndi, spent hours in the parlor
गाजीपुर। सुहाग के दीर्घायु होने की कामना को लेकर महिलाएं बृहस्पतिवार को करवाचौथ का व्रत रखेंगी। इस पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। बुधवार को शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में जहां उन्होंने पूजा सामग्रियों की खरीदारी की वहीं सर्राफा बाजार में भी रौनक दिखाई दी। सजने संवरने के क्रम में शहर के ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की भीड़ रही। मेहंदी रचाने के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ा। इस पर्व पर निर्जल व्रत रहकर महिलाएं पूजा-पाठ करती हैं।
विज्ञापन

कार्तिक मास में चतुर्थी तिथि को पड़ने वाले पर्व को करवाचौथ कहते हैं। इसका व्रत महापुण्य दायक होता है। इस व्रत को करने से महिलाओं के पति की आयु जहां लंबी होती है वहीं उसे सुख-समृद्धि भी मिलती है। पांडवों की रक्षा के लिए इस व्रत को द्रौपदी ने भी रखा था। चंद्रमा निकलने के साथ ही चलनी में पति का दीदार किया जाता है। इसके बाद पति के हाथ से खाकर व्रत का पारण करते हैं। इस पर्व के चलते बुधवार की देर शाम तक बाजारों में भीड़ बनी रही।
विज्ञापन

पूजा पाठ की सामग्री के साथ ही कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहकों की चहल-पहल रही। इस मौके पर सूप, चलनी, कुशा, मिट्टी के बर्तन सहित रोरी, चंदन आदि पूजा सामग्री की खरीद हुई। मिश्रबाजार से लेकर चीतनाथ तक कई स्थाई एवं अस्थाई दुकानें सजी थी। इसी प्रकार कपड़ों की दुकानों पर भी साड़ी, सूट तथा अन्य प्रकार के परिधानों की बिक्री हुई। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर चूड़ी, कंगन, बिंदी आदि की खरीद सुहागिनों ने की। पर्व के चलते सर्राफा बाजार भी गुलजार रहा। महिलाओं ने नए फैशन और डिजाइनदार गहनों की खरीददारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूटीपार्लरों में रही भीड़
गाजीपुर। इस पर्व को लेकर महिलाओं में सजने संवरने की होड़ रही। शहर में स्थित ब्यूटी पार्लरों में फेशियल, बाल कटिंग तथा फेस मसाज आदि कराने महिलाएं पस्त्रत्त्हुंची थीं। कई पार्लरों में महिलाओं को इसके लिए इंतजार करना पड़ा। इसी प्रकार मेहंदी रचाने के लिए भी भीड़ रही। मेहंदी रचाने वालों ने महिलाओं के हाथों पर आकर्षक डिजाइनें उकेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed