{"_id":"6400e62d9f48eaf1d20a48e6","slug":"votes-rained-in-abhaipur-while-in-nauli-even-half-of-the-voters-did-not-leave-their-homes-ghazipur-news-c-20-1-87495-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अभईपुर में बरसे वोट तो नौली में आधे वोटर भी नहीं निकले घर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अभईपुर में बरसे वोट तो नौली में आधे वोटर भी नहीं निकले घर से
विज्ञापन
(फोटो भी)
मऊपारा में 67 और बासूपुर में 61 प्रतिशत ने किया मताधिकार का प्रयोग
जिलाधिकारी और एसपी ने किया कई बूथों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। ग्राम पंचायत के प्रधान पद की रिक्त सीटों के उपचुनाव के तहत बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सकुशल संपन्न हुआ। इस दौरान अभईपुर में जहां सबसे ज्यादा 71.63 प्रतिशत मतदान हुआ वहीं नौली में सबसे कम 41.36 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। मऊपारा में 67 एवं बासूपुर में 61 प्रतिशत मतदान हुआ। जिलाधिकारी ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान का जायजा लिया। मतदान के बाद मतपेटी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में जमा करा दी गई।
उपचुनाव में सभी चार सीटों पर 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इन सीटों पर 18348 मतदाताओं के लिए 33 बूथ बनाए गए थे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। जैसे-जैसे समय बीतता गया मतदान में तेजी आती गई। सुहवल संवाददाता के अनुसार जिलाधिकारी-जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने विकासखंड रेवतीपुर के आंगनबाड़ी केंद्र नौली, प्राथमिक विद्यालय नौली प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय नौली द्वितीय एवं विकासखंड जमानिया में कंपोजिट विद्यालय अभईपुर में उपचुनाव का जायजा लिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, उपजिलाधिकारी सेवराई, उपजिलाधिकारी जमानिया, क्षेत्राधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे।
जमानिया संवाददाता के अनुसार ग्राम पंचायत अभईपुर में दो प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद हो गई। मतों की गणना शनिवार को ब्लाक मुख्यालय पर होगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकरी भारत भार्गव, तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा, कोतवाली थाना के प्रभारी महेंद्र सिंह, करंडा थाना के प्रभारी संपूर्णानंद राय, एसआई दिग्विजय तिवारी, अभईपुर पुलिस चौकी इंचार्ज संतोष कुमार एवं नायब तहसीलदार अवनीश कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
देवकली संवाददाता के अनुसार बासूपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के उपचुनाव में 61 एवं माउपारा ग्राम पंचायत के चुनाव में 67 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सैदपुर, सीओ भुड़कुड़ा एवं नंदगंज के थानाध्यक्ष मौके पर मौजूद थे। मतदान के बाद सभी 18 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया। मतदान संपन्न होने के बाद पुलिस अभिरक्षा में मतपेटी स्ट्रांगरूम में रखवा दी गई।
0000
इनसेट
रेवतीपुर में तीन टेबुल पर होगी गिनती
गाजीपुर। ग्राम पंचायत के प्रधान पद की खाली चार सीटों के लिए बृहस्पतिवार को मतदान कराया गया। मतों की गणना शनिवार को संबंधित विकासखंड मुख्यालयों पर कराई जाएगी। इसके लिए रेवतीपुर ब्लाक में तीन तथा अन्य ब्लाकों देवकली एवं जमानिया में एक-एक टेबुल पर गणना होगी। मतगणना के लिए प्रत्येक टेबुल पर चार गणना कार्मिक लगाए जाएंगे।
0000
अभईपुर में दोपहर एक बजे तक आधे ने कर लिया था मतदान
गाजीपुर। उपचुनाव में जमानिया ब्लाक के अभईपुर ग्राम पंचायत के मतदाताओं ने झूमकर मतदान किया। पंचायत के 1093 मतदाताओं में से करीब आधे मतदाताओं ने दिन में एक बजे तक मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। मतदान को लेकर हर वर्ग के लोगों में उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में आधी आबादी के साथ ही बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर मतदान किया। नौली में मतदान को लेकर मतदाताओं में खास रुचि नहीं दिखाई दी। इसी का परिणाम रहा कि अन्य पंचायतों की तुलना में यहां बूथों पर कम मतदाता पहुंचे थे।