{"_id":"6428726ad992f8337a03dee8","slug":"voters-increased-by-more-than-two-and-a-half-thousand-men-remained-ahead-of-4-voters-ghazipur-news-c-20-1-133336-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बढ़े ढाई हजार से अधिक वोटर, 4 मतदाताओं सेे पुरुष रहे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बढ़े ढाई हजार से अधिक वोटर, 4 मतदाताओं सेे पुरुष रहे आगे
विज्ञापन
जिले के आठ नगर निकायों में दो लाख 29 हजार 358 मतदाता
122946 पुरुष और महिला मतदाता हैं 106412
पुनरीक्षण अभियान में सभी निकायों में बढ़े 2729 मतदाता
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन शनिवार को किया गया। अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जिले के आठ निकायों में दो लाख 29 हजार से अधिक मतदाता हैं। इनमें एक लाख 22 हजार से ज्यादा पुरुष एवं एक लाख छह हजार से अधिक महिला हैं। सभी आठ निकायों में 2729 मतदाता बढ़े हैं। इनमें 1367 पुरुष एवं 1362 महिला हैं।
आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम चलाया गया था। इसके तहत 10 मार्च को ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया गया। 11 से 17 मार्च तक दावे और आपत्तियां प्राप्त किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, मृत एवं शिफ्टेड लोगों का नाम हटाने तथा संशोधन के लिए आवेदन किया।
23 से 31 मार्च तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। इसके बाद आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जिले के सभी आठ नगरीय निकायों में एक लाख 22 हजार 946 पुरुष एवं एक लाख छह हजार 412 महिला सहित कुल दो लाख 29 हजार 358 मतदाता हैं।
विज्ञापन
नगरीय निकाय - मतदाता
नगर पालिका परिषद गाजीपुर - 95,597
नगर पालिका परिषद जमानिया -30,495
नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद -32,324
नगर पंचायत सैदपुर- 20, 657
नगर पंचायत सादात -10,798
नगर पंचायत बहादुरगंज -15,470
नगर पंचायत जंगीपुर -11,837
नगर पंचायत दिलदारनगर-12,180
0000
0000 कोट 0000
नगर निकायों की निर्वाचक नामावली अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई है। यह सभी उपजिलाधिकारी-सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय (तहसील कार्यालय) एवं संबंधित नगर निकायों (नगर पालिका परिषद-नगर पंचायत) कार्यालय में आम जन को देखने के लिए उपलब्ध रहेगी। - एके सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त-राजस्व)- निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगर निकाय)
सबसे अधिक मतदाता नगर पालिका परिषद गाजीपुर में
गाजीपुर। पुनरीक्षण अभियान के बाद सबसे अधिक मतदाता जहां नगर पालिका परिषद गाजीपुर में हैं वहीं नगर पंचायत सादात में इनकी संख्या सबसे कम है। नगर पालिका परिषद गाजीपुर में 51216 पुरुष एवं 44381 महिला सहित 95597 मतदाता हो गए हैं। इसी तरह नगर पालिका परिषद जमानिया में 16812 पुरुष एवं 13683 महिला संग 30495, मुहम्मदाबाद में 17015 पुरुष एवं 15309 महिला सहित 32324 मतदाता हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत सैदपुर में 11010 पुरुष एवं 9647 महिला सहित 20657, सादात में 5802 पुरुष एवं 4996 महिला सहित 10798, बहादुरगंज में 8150 पुरुष एवं 7320 महिला संग 15470, जंगीपुर में 6263 पुरुष एवं 5574 महिला सहित 11837 तथा नगर पंचायत दिलदारनगर में 6678 पुरुष एवं 5502 महिला सहित कुल मतदाताओं की संख्या 12180 है।