फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Voters cast their votes

Ghazipur News: मतदाताओं ने झूमकर किया मतदान

Sat, 06 May 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Voters cast their votes
नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद के चुनाव में मतदाताओं ने झूमकर मतदान में हिस्सा लिया। यहां कुल 32324 मतदाताओं में से 20065 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जो 62.07 प्रतिशत है। पालिका परिषद में वार्ड वार पड़े मतों में वार्ड पांच नवापुरा के बूथ संख्या आठ में सबसे अधिक 74.78 प्रतिशत तथा वार्ड संख्या 20 भट्ठी मुहल्ला के बूथ संख्या 29 पर सबसे कम 48.35 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसी प्रकार वार्ड नंबर एक दक्षिण मुहल्ला में कुल 1459 मतदाताओं में से 931 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वार्ड दो फत्तेबाग में 1274 मतदाताओं में से 743, वार्ड तीन कल्याणपुर 975 में 616, वार्ड चार गड़वा में 1383 में 781, वार्ड पांच नवापुरा में 1336 में 999, वार्ड छह काजीटोला में 956 में 545 वोट पड़े। वार्ड सात लालबहादुर शास्त्री नगर में 1441 मतदाताओं में से 889 ने मतदान किया। वार्ड आठ शेखटोला में 1228 मतदाताओं में 726, वार्ड नौ मीराबाल जटी में 1146 में 708, वार्ड 10 दर्जी मुहल्ला में 1277 में 742, वार्ड 11 जमालपुर में 1578 में 1009, वार्ड 12 गुलेबाग में 1256 में 777, वार्ड 13 अग्रवाल टोली में 1364 मतों में 799, वार्ड 14 मठिया में 1383 में 842, वार्ड 15 रौजा में 1163 में 803, वार्ड 16 जफरपुरा पूर्वी में 1117 में 787,वार्ड 17 यूसुफपुर गंज दक्षिणी में 1356 में 750, वार्ड 18 शैव टोला में 1291 में 855, वार्ड 19 अकटहिया में 1266 में 848, वार्ड 20 भट्ठी मुहाल में 1530 में 742, वार्ड 21 यूसुफपुर बाजार में 1390 में 940, वार्ड 22 कोट में 1154 में 751, वार्ड 23 मिरदहा में 1457 में 947, वार्ड 24 जफरपुरा पश्चिमी में 1425 में 822, वार्ड संख्या 25 लोहटिया में कुल 1119 मतदाताओं में 713 ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed