फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   vivekanand

युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोह पूर्वक मनाई

Tue, 12 Jan 2021 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
vivekanand
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते पुलिस अधी - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए। गोष्ठियों में उन्हें युवाओं को प्रेरणास्रोत बताया गया। इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं, युवाओं ने साइकिल यात्रा निकाल कर उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। कई जगह युवाओं को समाज में विशेष योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।भाजयुमो के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश सह संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा की तड़प के माध्यम से सिद्धि मिलती है। इसी सिद्धि को प्राप्त करने का मंत्र रामकृष्ण परमहंस ने स्वामी विवेकानंद को दिया था। स्वामीजी को हम जितना जानेंगे हम जीवन लक्ष्य की ओर उतने ही सरलता से बढ़ते जाएंगे। उन्होंने जिले भर के लगभग दो दर्जन से ज्यादा महिला, पुरुष एवं युवा उद्यमियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले युवा उद्यमियों में विमला मौर्या, सिद्धार्थ राय, श्रीराम जायसवाल, डा. डीपी सिंह, मनोज कुशवाहा, आशुतोष सिंह, उस्मान खां, सुनील यादव, नंदलाल यादव, लड्डू अग्रहरि, मनीष जायसवाल, मारकंडेय गुप्ता रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री शारदा चौहान, डा. केदारनाथ सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, मंत्री मोहितोष नारायण सिंह, कृष्णबिहारी राय, सुनील सिंह, भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश राजभर, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, विश्वप्रकाश अकेला, मानवेंद्र सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, योगेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, आईटी संयोजक कार्तिक गुप्ता, साक्षी श्रीवास्तव, पूनम मौर्या, विवेकानंद राय, अविनाश सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन भाजयुमो अध्यक्ष सुमित तिवारी ने किया।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर विवेकानंद कॉलोनी स्थित विवेकानंद पार्क में माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद के विचार पुन: प्रासंगिक हो उठे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव, श्रीकांत तिवारी एडवोकेट, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, संजय सेवराई, अमर सिंह राठौर, कौशल श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, केशव श्रीवास्तव, रूपक तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, कृपाशंकर राय, रतन श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। संचालन शैल श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

सत्यदेव डिग्री कॉलेज गांधीपुरम में स्वामी विवेकानंद का जन्मोत्सव युवा दिवस के रूप में मनाया गया। सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेज की प्रशासनिक निदेशक कवयित्री सुमन सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद कुमार सिंह ने स्वामीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा पुष्पार्चन किया। इस अवसर पर काउंसलर डॉ. दिग्विजय उपाध्याय, सत्यदेव डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह, श्याम कुमार, दिनेश सिंह, अनुज नारायण सिंह, प्रदीप गुप्ता, कृष्णानंद उपाध्याय, रिमझिम श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

जमानिया : बरुइन गांव स्थित अंकुर समाज के तत्वावधान में अंकुर समाज पुस्तकालय एवं वाचनालय में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया गया। वक्ताओं ने स्वामीजी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कक्षा चार की छात्रा सृष्टि सिंह राठौर, गायत्री, गोविंद, तन्मय, सुशांत सिंह, सतीक्षा, लालबिहारी आदि मौजूद थे। नंदगंज : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा देवकली ब्लाक इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिला उपाध्यक्ष विजयप्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यर्पण करके श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर मुकेश श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, चमनलाल, विकास, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, हनुमंत श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed