{"_id":"6ad8c82daa1b5d44b10d7156","slug":"ghazipur-fathers-funeral-procession-takes-place-ahead-of-daughters-wedding-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: बेटी की शादी से पहले उठी पिता की अर्थी, बीएसएफ जवान के निधन से परिवार में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: बेटी की शादी से पहले उठी पिता की अर्थी, बीएसएफ जवान के निधन से परिवार में मातम
Wed, 21 Oct 2026 07:43 PM IST
किशन चौबे
संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी
संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी
Published by: किशन चौबे
Updated Wed, 21 Oct 2026 07:43 PM IST
सार
गाजीपुर के खजूरगांव निवासी बीएसएफ जवान प्रेम कुमार सिंह (53) का गुवाहाटी में उपचार के दौरान 19 अक्तूबर को निधन हो गया। बुधवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। उनकी बेटी की शादी 25 नवंबर को होनी थी और वह शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आने वाले थे।
विज्ञापन
गाजीपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर में बेटी की शादी की तैयारियों के बीच परिवार को ऐसा दुख मिला, जिसने खुशियों को मातम में बदल दिया। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के खजूरगांव निवासी बीएसएफ जवान प्रेम कुमार सिंह (53) का 19 अक्तूबर को गुवाहाटी में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी बेटी प्रीति की शादी 25 नवंबर को होनी थी। प्रेम कुमार भी शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आने वाले थे। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
प्रेम कुमार सिंह के बेटे प्रिंस सिंह ने बताया कि उनके पिता वर्ष 2000 में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती गुवाहाटी में थी। करीब एक सप्ताह पहले पेट दर्द की शिकायत होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 19 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब छह बजे बीएसएफ के जवान उनका पार्थिव शरीर लेकर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से पार्थिव शरीर पैतृक गांव खजूरगांव लाया गया। घर पर पार्थिव शरीर पहुंचते ही पत्नी बबीता सिंह सहित परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया।
विज्ञापन
प्रिंस सिंह ने बताया कि उनके पिता जून में छुट्टी पर घर आए थे और जुलाई में ड्यूटी पर लौट गए थे। परिवार में दो बेटे प्रिंस और पीयूष सिंह तथा एक बेटी प्रीति सिंह हैं। प्रीति की शादी 25 नवंबर को तय है। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था और पिता के घर आने का इंतजार कर रहा था। इसी बीच उनके निधन की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। परिजनों के अनुसार, प्रेम कुमार सिंह का अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट पर किया जाएगा।