फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vishwakarma Samaj has always been revered: Ram Asare Vishwakarma

हमेशा पूजनीय रहा है विश्वकर्मा समाज : राम आसरे विश्वकर्मा

Mon, 23 Sep 2024 04:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Samaj has always been revered: Ram Asare Vishwakarma
गाजीपुर। विश्वकर्मा समाज हमेशा पूजनीय रहा है। समाज को दिशा देने का काम किया है। लेकिन, आज की गंदी राजनीति के कारण समाज को कोई राजनीतिक दल सम्मान नहीं दे रहा है। यदि किसी ने सम्मान दिया है, तो वह समाजवादी पार्टी है। यह बातें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री तथा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा ने नगर के लंका मैदान में आयोजित विश्वकर्मा पूजनोत्सव में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा ने दो-दो बार एमएलसी तथा मंत्री बनाकर समाज का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया। समाजवादी पार्टी विश्वकर्मा समाज की सच्ची हितैषी है। दूसरे दलों ने समाज को केवल धोखा देने का कार्य किया है। हमारी एकता को देखकर भाजपा के लोग घबरा गए हैं। यदि हम इसी तरह से एकता बनाकर रखेंगे तो आने वाले दिनों में जब सपा की सरकार बनेगी तो समाज को उचित सम्मान मिलेगा। हमें आपसी मतभेदों को भुलाकर एक मंच पर रहने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार विश्वकर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने ही समाज की पहचान बनाई है। आज भले ही दूसरे दल के लोग विश्वकर्मा समाज का हितैषी होने की बात कर रहे हैं, लेकिन विश्वकर्मा समाज का शुभ चिंतक कौन है, यह आप जानते हैं। समाजवादी पार्टी ने विश्वकर्मा समाज के आंसू को पोछने का काम किया है। इस मौके पर शिवम विश्वकर्मा, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, मन्नू सिंह, हरेंद्र विश्वकर्मा, मदन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed