फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Virendranath became the president and Dharamchandra became the general secretary.

Ghazipur News: विरेंद्रनाथ अध्यक्ष और धर्मचंद्र महासचिव बने

Thu, 30 Jan 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Virendranath became the president and Dharamchandra became the general secretary.
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया। मतों की गणना के बाद घोषित नतीजों के अनुसार अध्यक्ष पद पर विरेंद्रनाथ दुबे, महासचिव पद पर धर्मचंद्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद विरेंद्र राम और कोषाध्यक्ष पर गणेश राम निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया। सुबह 10 बजे से मतदान का कार्य शुरू हुआ। निर्धारित समय तीन बजे तक कुल 204 अधिवक्ता मतदाताओं में 196 ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान संपन्न होने के बाद साढ़े तीन बजे से मतों की गणना कराई गई। इसके बाद नतीजे घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर विरेंद्रनाथ दुबे निर्वाचित घोषित किए गए। उन्हें 120 और निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुहम्मद अली को 75 मत मिले। इसी तरह महासचिव पद पर निर्वाचित धर्मचंद्र यादव को 116 और निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनोद शर्मा को 79 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विरेंद्र राम ने 119 मत पाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कृष्णमुरारी राय को 73 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर गणेश राम 113 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। जबकि ऋषिदेव पांडेय को 82 मत मिले। कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए हुुए मतदान में गोपाल सिंह यादव, दशरथ सिंह यादव, सुनील दुबे, मदन सिंह कुशवाहा, रविंद्रनाथ शर्मा, मीता सिंह कुशवाहा निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। समर्थकों ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed