फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vipin of Sitapur ran away leaving his friend dying

Ghazipur News: अपने साथी को मरणासन्न छोड़ कर फरार हो गया सीतापुर का विपिन

Wed, 25 Dec 2024 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Vipin of Sitapur ran away leaving his friend dying
गाजीपुर। मुठभेड़ में मारे गए 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश सन्नी दयाल से पुलिस ने फरार बदमाश का पता लगा लिया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फरार बदमाश सीतापुर निवासी विपिन कुमार वर्मा है, जो लखनऊ में ओवरसीज बैंक में चोरी को अंजाम देने वाले गिरोह में शामिल था। वह सन्नी के साथ गिरफ्तारी की डर से बिहार भाग रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लखनऊ में वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बंटवारे के बाद रुपये और कैश लेकर बिहार जा रहे थे। मुठभेड़ के दौरान बरामद हुई बाइक बिहार की बताई जा रही है। मुठभेड़ में मारा गया सन्नी दयाल अमलिया थाना असरगंज जिला मुंगेर का रहने वाला था। पकड़े जाने की डर से सीतापुर निवासी विपिन कुमार वर्मा मुठभेड़ के दौरान अपने साथी सन्नी को मरणासन्न छोड़ कर अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने मरने से पहले सन्नी से सामान्य पूछताछ की। तो उसने फरार साथी विपिन कुमार वर्मा निवासी सीतापुर का नाम लिया। पुलिस ने लखनऊ पुुलिस से जब संपर्क किया तो सूचना सही निकली। उसके खिलाफ इस मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ है। फरार विपिन कुमार वर्मा मूलरूप से से सेमरी चौराहा पियर चुरूवा थाना सदरपुर जनपद सीतापुर का रहने वाला है। अब पुलिस भी उसकी धरपकड़ के लिए जाल बिछाए हुए है। हालांकि वह कहां है इस बारे में पुलिस को खबर नहीं हैं। वहीं, एसपी डॉ. ईरज राजा के मुताबिक मृत बदमाश के परिवार के लोगों को जानकारी देने के लिए टीम भेजी गई है। साथ ही मुठभेड की जानकारी बिहार पुलिस को दी गई है।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed