फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vineet Murder Case: Two brothers arrested after father; ringleader Shankar still at large.

विनीत हत्याकांड : पिता के बाद दो भाई गिरफ्तार, सरगना शंकर अब भी फरार

Tue, 30 Jun 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Vineet Murder Case: Two brothers arrested after father; ringleader Shankar still at large.
शहर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में विनीत राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी व कटरा गैंग के सरगना शंकर पा
गाजीपुर। विनीत राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय के दो सगे भाइयों सुमित पांडेय और सत्यप्रकाश पांडेय उर्फ मुनि को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। चार दिन पहले मामले में पिता की गिरफ्तारी हुई थी। वहीं सरगना शंकर पांडेय सहित तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। पुलिस ने 25 जून को साजिशकर्ता रविशंकर पांडेय को सिटी रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास से गिरफ्तार किया था, जबकि सोमवार को करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित गाजीपुर घाट रेलवे स्टेशन के पास से हत्यारोपी के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हत्याकांड के तीन नामजद और एक अज्ञात आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। इसी दौरान गाजीपुर घाट रेलवे स्टेशन के पास जांच के समय मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने सरगना शंकर पांडेय के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


विनीत राय हत्याकांड और अब तक की पुलिस कार्रवाई
-29 मई की रात करीब 11:15 बजे बिंदु होटल के मुख्य गेट के पास विनीत राय की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
-30 मई को परिजनों ने कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय, कमलेश चौधरी, आलोक दुबे और सोनू यादव के खिलाफ नामजद तथा तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-01 जून को डीआईजी वाराणसी ने नामजद आरोपियों शंकर पांडेय, सोनू यादव, आलोक दुबे और कमलेश चौधरी पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।
-02 जून को डीआईजी वाराणसी ने शंकर पांडेय और कमलेश चौधरी पर इनाम की राशि बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये कर दी।
-03 जून की रात करीब नौ बजे पुलिस ने एक लाख के इनामी आरोपी कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद को मुठभेड़ में मार गिराया।
-6-7 जून को पुलिस ने आलोक दुबे और सोनू यादव पर भी इनाम की राशि बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये कर दी।
-16 जून को पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों की पहचान शिवम दुबे और रहमान अली उर्फ गोल्डेन के रूप में कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
-25 जून को पुलिस ने मुख्य आरोपी शंकर पांडेय के पिता व हत्याकांड के साजिशकर्ता रविशंकर पांडेय को गिरफ्तार किया।
-29 जून को पुलिस ने मुख्य आरोपी शंकर पांडेय के दो सगे भाई सुमित पांडेय और सत्यप्रकाश पांडेय उर्फ मुनि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed