फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers smashed lock on the liquor store

शराब की दूकान पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला

Mon, 08 Feb 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Mon, 08 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Villagers smashed lock on the liquor store
क्षेत्र के सुलेमापुर गांव में स्थित सरकारी देशी शराब की दूकान को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शराब की दूकान पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों का धरना सुबह आठ बजे से दो बजे तक चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


सुलेमापुर में दलित बस्ती के पास एक साल पहले देशी शराब की दूकान खोली गई थी। उस दौरान भी ग्रामीणों ने विरोध किया था लेकिन सुनवाई नहीं हुई। यहां दूकान होने की वजह से बस्ती के लोगों को शराब की लत लग रही है। इसको लेकर परेशान गांव की महिलाओं और पुरुषों ने सोमवार की सुबह आठ बजे लामबंद होकर शराब की दूकान पर धरना प्रदर्शन किया। गांव की लालता देवी और रिंकू यादव ने बताया कि एक साल पहले स्थापित  शराब दूकान अब मुसीबत बन गई है। यहां जुटने वाले शराबी बच्चियों, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसकी जानकारी होने पर मरदह थाना प्रभारी विजय कुमार यादव मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ग्रामीणों का पत्रक लिया और उनकी बात को प्रशासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने समझा कर ग्रामीणों को शांत कराया। धरना प्रदर्शन में ग्राम प्रधान वशिष्ठ शर्मा, डॉ. राणविजय राजभर, रामनारायण यादव, फिरंगी, रामनवल, राधेश्याम, सीताराम, उषा, समराजी, धुरिया, मुनिया, रमावती, इंदिरा, प्रमिला, शीला, लालती, सरोज, रीता, मीरा, शारदा, रेखा, पूजा, चनवती कुमारी, जीया, साधू, मधू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed