फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers sit on dharna due to lack of drainage system

Ghazipur News: जलनिकासी नहीं होने से धरने पर बैठे ग्रामीण

Wed, 21 Jan 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Villagers sit on dharna due to lack of drainage system
जमानिया। तहसील क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर में जल निकासी की गंभीर समस्या को लेकर शुक्रवार से धरनारत ग्रामीणों का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया और वह अनशन पर बैठ गए। सूचना मिलते ही तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व और पंचायत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इस जटिल समस्या का समाधान कराया।
विज्ञापन

जल निकासी न होने से परेशान ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को लेकर उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपा था। समाधान न होने पर ग्रामीण अनशन पर बैठ गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार रामनारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, एडीओ पंचायत, राजस्व निरीक्षक अजय कुमार और लेखपाल मंतोष एवं संदीप यादव की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर पानी निकासी के मार्ग को दुरुस्त कराया, जिसके बाद ग्रामीणों ने अनशन समाप्त किया। तहसीलदार ने सख्त चेतावनी दी कि अगर जल निकासी के मार्ग में कोई भी अतिक्रमण करने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सार्वजनिक समस्याओं को आपसी सहमति और सहयोग से सुलझाने का प्रयास करें ताकि गांव की व्यवस्था बनी रहे। इस अवसर पर वकार अहमद, तौकीर सहित कई ग्रामीण और राजस्व कर्मी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed