{"_id":"6a5d2784e34e95a6bc0c6228","slug":"villagers-registered-their-protest-by-planting-paddy-in-a-muddy-road-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-156319-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कीचड़ भरे रास्ते में धान रोपकर ग्रामीणों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कीचड़ भरे रास्ते में धान रोपकर ग्रामीणों ने जताया विरोध
विज्ञापन
लौलहा गेट से नायकडीह गांव संपर्क मार्ग पर धान की रोपाई कर विरोध जाहिर करते ग्रामीण। संवाद
खानपुर। छह वर्षों से सड़क निर्माण की मांग अनसुनी रहने पर रविवार को लौलहा गेट से नायकडीह गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। करीब दो किलोमीटर लंबे कच्चे रास्ते पर धान की रोपाई कर ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो गांव में सड़क नहीं तो वोट नहीं अभियान चलाया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर छह वर्षों पहले केवल मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया था। बरसात शुरू होते ही रास्ता दलदल में बदल जाता है, इससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। हालत यह है कि महज दो किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए करीब 1200 ग्रामीणों को आठ किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर भी उपेक्षा का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पंचायत का कार्यकाल समाप्ति की ओर है, लेकिन सड़क निर्माण के लिए कोई ठोस पहल नहीं हुई। नायकडीह को कभी पूर्व सांसद मनोज सिन्हा ने गोद लेकर आदर्श गांव घोषित किया था, लेकिन आज भी गांव सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है। प्रदर्शन में संतोष यादव, शैलेश यादव, मनीष यादव, आकाश यादव, शरद सिंह यादव, रामप्रताप यादव, सुनील यादव आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
सड़क के संबंध में अभी जानकारी प्राप्त नहीं है। यदि कार्य पहले से कार्ययोजना में शामिल है तो शीघ्र निर्माण कराया जाएगा। यदि नहीं है, तो संज्ञान लेकर कार्ययोजना में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।-ज्योति चौरसिया, एसडीएम।