फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers queue up to pay tribute to military personnel

Ghazipur News: सैन्यकर्मी को श्रद्धांजलि देने के लिए ग्रामीणों की लगी कतार

Thu, 09 May 2024 02:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Villagers queue up to pay tribute to military personnel
दिलदारनगर। ड्यूटी पर जा रहे फुल्ली गांव निवासी सैन्यकर्मी पानागढ़ में तैनात मुहम्मद तौहीद (27) की बीते छह अप्रैल को हृदयगति रूकने से मौत हो गई थी। बुधवार की सुबह पैतृक गांव पहुंचते ही परिजनों के रोने-बिलखने से चीख-पुकार मच गई। लाल के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने वाला का तांता लगा रहा। सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी। इसके बाद कब्रिस्तान में सुपुर्दे-ए-खाक किया गया। फुल्ली गांव निवासी मुहम्मद तौहीद पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में तैनात थे। बुधवार सुबह जवान का पार्थिव शरीर पानागढ़ से यूनिट के नायब सूबेदार योगेश सिंह के देखरेख में पैतृक आवास फुल्ली गांव पहुंचा। दोपहर नमाज बाद 39 जीटीसी से नायब सूबेदार गोपाल थापा के नेतृत्व में आए सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी। वहीं क्षेत्रीय रिटायर्ड सेना के जवानों ने भी रिटायर्ड कैप्टन सुब्बा यादव के नेतृत्व में जवान को अंतिम सलामी दी। इसके बाद हजारों की संख्या में ग्रामीण जवान की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इधर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह शव यात्रा में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और पुलिस के जवानों के साथ कब्रिस्तान में जवान को सलामी दी। श्रद्धांजलि देने वालों में सांसद अफजाल अंसारी, जमानिया के विधायक ओमप्रकाश सिंह के पुत्र राहुल राज सिंह, जिला पंचायत सदस्य आकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed