{"_id":"64d1428afe772175340f4274","slug":"villagers-protested-stopped-the-construction-work-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-1711-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ग्रामीणों ने जताया विरोध, निर्माण कार्य रोकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ग्रामीणों ने जताया विरोध, निर्माण कार्य रोकवाया
विज्ञापन
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर निर्माण में अनियमितता बरते जाने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबिहा। विभागीय उदासीनता एवं कार्यदायी संस्था की मनमानी के चलते बाराचंवर विकास खंड के पातेपुर ग्राम पंचायत में लाखों की लागत से बन रहे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने रविवार को विरोध दर्ज करते हुए काम रोकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था द्वारा भवन निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग नहीं किया जा रहा है और कार्य में काफी अनियमितता बरती जा रही है, जिससे आक्रोश व्याप्त है।
कुछ ग्रामीण जब भवन निर्माण कार्य देखने गए तो वहां गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य नहीं कराए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को तत्काल काम बंद करा दिया और कार्यदायी संस्था को मौके पर बुलाने पर अड़ गए । ग्रामीणों का कहना है की भवन निर्माण स्थल पर कार्यदायी संस्था का एक भी जिम्मेदार कर्मी उपस्थित नहीं रहता है, जिससे भवन निर्माण कार्य संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत की जा सके।
कार्यदायी संस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि निर्माण में घटिया ईंट व कम मात्रा में सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है। इससे सेंटर गुणवत्तापूर्ण नहीं बन पाएगा। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. देश दीपक पाल ने बताया की निर्माण की जांच संबंधित इंजीनियर से कराई जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
0000000
उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीणों के बेहतर इलाज के लिए हेल्थ एण्ड बेलनेस सेंटर के निर्माण पर जोर दिया है, लेकिन इस केंद्र में लग रहे ईंट बिल्कुल निम्न स्तर का है, जिससे इसकी गुणवत्ता खराब हो सकती है। - ओमप्रकाश पाल
000000000
उप स्वास्थ्य केंद्र की जगह का चुनाव करते समय ध्यान नहीं दिया गया। यह बिल्कुल निर्जन स्थान पर बनाया जा रहा है। जबकि गांव सभा की जमीन रोड पर भी उपलब्ध थी। यहां पर चिकित्साकर्मियों को रहने में दिक्कतें होगी। - पुनेश सिंह
0000000
स्वास्थ्य विभाग से निर्माण तो हो रहा है, लेकिन इस स्वास्थ्य केंद्र में लगने वाले सामान मानक के विपरीत है। इसमें लग रहीं ईंटें निम्न स्तर की है। वहीं सीमेंट भी कम मात्रा में प्रयोग हो रहा है। इसे देखने के लिए आज तक कोई सक्षम अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।-गौरव पासवान
00000000
लाखों रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण कार्य शुरू हुआ तो ग्रामीणों में खुशी की लहर जगी थी। लेकिन अब भवन निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है इस अनियमितता से ग्रामीणों में निराशा और नाराजगी है। इसकी जांच कराई जाए। - अमरजीत यादव