फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers Protest Over Blocking of Road and Drain

Ghazipur News: रास्ता व नाली रोकने करने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 10 Apr 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Villagers Protest Over Blocking of Road and Drain
कासिमाबाद तहसील में चकरोड और नाली निर्माण में अवरोध पैदा करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर
कासिमाबाद। तहसील क्षेत्र के मखदुमपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत दशवंतपुर मौजा में रास्ता और पानी निकासी अवरुद्ध होने से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विजय बहादुर राजभर ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में रास्ता दर्ज होने के बावजूद एक व्यक्ति द्वारा अवरोध खड़ा कर रास्ता और नाली निर्माण नहीं होने दिया जा रहा है। इसको लेकर कई बार तहसील व थाना समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इस संबंध में उपजिलाधिकारी लोकेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से प्राप्त पत्रक के आधार पर क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदर्शन में राजेंद्र प्रसाद राजभर, मन्नू राजभर, विजय राजभर, सोमारु राजभर, बाबूलाल राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed