फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers Protest Against Earth-Filling Instead of Underpass on Green Field Expressway

Ghazipur News: ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर अंडरपास की जगह मिट्टी भराई का ग्रामीणों ने किया विरोध

Tue, 26 May 2026 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Villagers Protest Against Earth-Filling Instead of Underpass on Green Field Expressway
जयप्रकाश नगर। बैरिया-मांझी मार्ग के बीच शिवन टोला के समीप निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे में प्रस्तावित अंडरपास स्थल को मिट्टी से भरने के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर धरना देकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया। ग्रामीणों का साफ कहना है कि क्षेत्र के लाखों लोगों के आवागमन के इस प्रमुख रास्ते को किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने दिया जाएगा और अंडरपास बनने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। शिवन टोला से इब्राहिमाबाद होते हुए रानीगंज जाने वाली सड़क के बीच इब्राहिमाबाद उपरवार स्थित स्थल पर कार्यदायी संस्था की ओर से पहले अंडरपास बनाने का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार को अचानक संस्था ने उक्त खाली स्थान को मिट्टी से भरना शुरू कर दिया। इसकी भनक लगते ही आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए काम बंद करा दिया। पूर्व प्रधान विनोद सिंह ने बताया कि फरवरी 2024 में भी संस्था ने इस रास्ते को बंद करने का प्रयास किया था। उस समय तत्कालीन जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को पत्रक सौंपकर मामले से अवगत कराया गया था। जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद परियोजना निदेशक को अंडरपास निर्माण करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद काम रुक गया था। अब दोबारा संस्था की ओर से मनमानी की जा रही है।
विज्ञापन

विरोध और हंगामे की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी बैरिया संजय कुमार, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के जूनियर इंजीनियर और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उच्च स्तर पर वार्ता कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया। हालांकि, धरनारत ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक अंडरपास निर्माण का स्पष्ट लिखित निर्णय नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर चक्का जाम और आमरण अनशन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में मुख्य रूप से छोटन सिंह, गंगा सिंह, दुर्गेश ठाकुर, भीम यादव, भानु यादव, चन्द्रमा प्रसाद, दिनेश यादव, अभय यादव, विनोद सिंह, सुदर्शन रजक, केशव रजक, पियाजु रजक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed