फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers Oppose Construction of Funeral Site on Barren Land

Ghazipur News: बंजर भूमि पर अंत्येष्टि स्थल बनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

Sat, 28 Mar 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Villagers Oppose Construction of Funeral Site on Barren Land
चौराबोझ गांव में अंत्येष्टि स्थल को लेकर हाथों में चप्पल लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
मरदह। विकास खंड के ग्राम पंचायत चौराबोझ में ग्राम सभा की बंजर भूमि पर बनने वाले अंत्येष्टि स्थल के निर्माण कार्य से पहले ही बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। हालात कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गए। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण ने नारेबाजी की। चौराबोझ निवासी दीनानाथ राजभर, कन्हई लाल राजभर, रामाधार बिंद, गुलाब राजभर, सतदेव राजभर, गणेश राजभर ने कहा कि रिहायशी इलाके के पास श्मशान घाट बनने से प्रदूषण बढ़ेगा और इसका सीधा असर बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा। कहा कि आबादी के बीच अंत्येष्टि स्थल बनाना सामाजिक और मानसिक रूप से भी ठीक नहीं है। हम विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन आबादी के बीच लाशें जलाना किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर निर्माण कार्य शुरू हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। प्रर्दशन करने वालों में सत्यनारायण राजभर, रमेश राजभर, बैजनाथ राजभर, पप्पू पासवान, सनोज राजभर, भगौती देवी, बिमला देवी, पुष्पा देवी, मति देवी, आदि मौजूद रहीं। सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजीत गुप्ता ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed