फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers gave consent in favor of consolidation

Ghazipur News: ग्रामीणों ने चकबंदी के पक्ष में दी सहमति

Sat, 26 Nov 2022 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Villagers gave consent in favor of consolidation
जमानिया। ताजपुर मांझा गांव स्थित खेल मैदान में गांव में चकबंदी कराने के लिए खुली बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान चकबंदी प्रक्रिया के औचित्य को लेकर ग्रामीणों के पक्ष को जाना गया और हस्ताक्षर कराए गए।
विज्ञापन

चकबंदीकर्ता संजय कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में गांव में खुली बैठक की औपचारिकता पूर्ण की गई। गांव में चकबंदी कराई जाए अथवा नहीं इस पर चर्चा शुरू हुई। पहले हाथ उठाकर ग्रामीणों ने सहमति जताई फिर एक-एक कर उपस्थित किसानों का हस्ताक्षर कराया गया। इस दौरान मौजूद सभी किसानों ने चकबंदी प्रक्रिया के पक्ष में हस्ताक्षर किया है। पूरी बैठक प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई।
विज्ञापन

बैठक में सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। चकबंदीकर्ता संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि खुली बैठक में सर्वसम्मति से चकबंदी कराने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है। औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई है। जल्द चकबंदी का कार्य शुरू किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव आदि ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार चकबंदी गांव में होने जा रही है जो खुशी की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव, प्रधान सतीशचंद्र सिंह यादव, प्रधान जगदीशपुर मनोज यादव, चकबंदी लेखपाल छविनाथ यादव, क्षेत्रीय लेखपाल बृजकिशोर, पूर्व प्रधान खिजिरपुर, परमहंस यादव, प्रधान मथारा शमशाद बेग, शकुंतला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed