फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers demonstrated when Panchayat building was closed

पंचायत भवन बंद रहने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 22 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated when Panchayat building was closed
मूलभूत सुविधाओं के लाभ से वंचित ग्रामीणों ने पंचायत भवन के सामने बुधवार को जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पंचायत भवन पर लगातार महीनों से लटक रहे ताले को लेकर ग्रामीणों ने घंटों नारेबाजी कर जल्द से जल्द पंचायत भवन चालू करने की मांग की।
विज्ञापन

ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों में लाखों रु पये की लागत से बनने वाले पंचायत भवन, सचिवालय का निर्माण कार्य अभी भी अधर में लटका हुआ है, साथ ही जहां पूर्ण है वहां पंचायत सहायक लगातार अनुपस्थित पाए जा रहे है। इससे पंचायतों के जहां तमाम काम प्रभावित हो रहे हैं। वहीं शासन की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायतों में प्राथमिकता के आधार पर पंचायत भवनों का निर्माण कराया गया है। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी शासन की मंशा परवान नहीं चढ़ पाई है। कई पंचायतों में एक साल के बाद अभी भी निर्माण कार्य अधर में हैं। पंचायत सहायक की नियुक्ति के बाद बीते वर्ष दिसंबर माह से वेतन दिया जा रहा, लेकिन जहां पंचायत भवनों का निर्माण पूरा हो गया है वहां प्राय: ताला ही लटक रहा है। वहीं पंचायत सहायक गायब मिल रहे है। प्रदर्शन कर रहे गांव के जयप्रकाश यादव, बृजेश कुमार, सत्यजीत कुमार, अनील कुमार, मनीष कुमार, सचिन, जयचंद्र, राजू कुमार, विजय कुमार, रामा, शिवम, प्रमोद, अख्तर, विजय प्रताप, शन्नी, मंगल, दिनेश राजभर आदि ने बताया बीते छह माह से गांव में पंचायत भवन के माध्यम से सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ गांव के लोगों को पहुंचाने का प्रावधान चल रहा है। लेकिन यहां पर लगातार पंचायत भवन बंद है। और सभी तैनात कर्मचारी अनुपस्थित रहे। जिसकी शिकायत ब्लाक मुख्यालय के अधिकारियों से की गई है, लेकिन किसी ने इसकी सुध नहीं ली। अगर जल्द से जल्द से पंचायत भवन चालू नहीं हुआ तो ब्लाक मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी यशवंत कुमार ने बताया की गांव में तैनात पंचायत सहायक दिनेश राजभर के इस्तीफा देने के बाद पद रिक्त पड़ा हुआ है। शासनादेश मिलने के बाद नियुक्त कर पंचायत भवन जल्द संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed