फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers caught five thieves who entered the house

मकान से तीन लाख नगदी और तीन लाख के जेवरात की चोरी

Sun, 21 Jun 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Villagers caught five thieves who entered the house
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव में शनिवार की रात खिड़की का ग्रिल काटकर चोरों ने एक मकान को खंगाला। तीन लाख नगदी सहित तीन लाख के सोने-चांदी का जेवरात उठा ले गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के पखनपुरा गांव निवासी भइयाजी पांडेय रोज की तरह शनिवार की रात भी खाना खाने के बाद बाहर के कमरा में परिवार के साथ सो गए। सुबह लगभग चार बजे जब घर की महिला मोबाइल चार्ज करने के लिए कमरे में पहुंची तो देखा कि खिड़की का ग्रिल नहीं था और कमरे में रखी आलमारी खुली तथा बक्सा टूटा होने के साथ ही सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। चोरों ने बेड के नीचे बने बक्से को भी खोलकर देखा था। महिला द्वारा आवाज लगाने पर परिवार के लोग भी कमरे में पहुंच गए। जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने बताया कि मंदिर बनवाने के लिए रखा करीब तीन लाख नगदी और शादी के लिए रखा करीब तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही कीमती कपड़ा आदि उठा ले गए। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक दिव्यप्रकाश सिंह ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed