{"_id":"6786aa0869dbecfa1c0c25cf","slug":"vikas-bhawan-will-be-developed-with-rs-15-lakhs-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-126653-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: विकास भवन का 15 लाख से होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: विकास भवन का 15 लाख से होगा विकास
विज्ञापन
शासन स्तर से विकास भवन के लिए 15 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की गई है।
इस धनराशि से विकास भवन के विभिन्न विभागों की मरम्मत कराई जाएगी। आवश्यकतानुसार सुंदरीकरण का कार्य भी होगा। विशेष रूप से शौचालयों की व्यवस्था सुधरेगी। साथ ही पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जाएगा।
विकास भवन जिले का एक महत्वपूर्ण स्थान है। यहां 60 सरकारी विभागों के कार्यालय हैं। इनमें समाज कल्याण, पशु पालन, ग्रामीण अभियंत्रण संस्थान, दिव्यांगजन, शिक्षा, मत्स्य, कृषि, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल, सहकारिता, पंचायती राज, लघु सिंचाई, अल्पसंख्यक, डीडीओ कार्यालय, सभागार, सीडीओ कार्यालय, ग्राम्य विकास अभिकरण, मनरेगा, नेडा, एनआरएलएम आदि विभाग हैं।
इन विभागों में अधिकारियों से लेकर कर्मचारी तक कार्यरत हैं। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में फरियादी विभिन्न विभागों में फरियाद लेकर आते हैं। जिला विकास अधिकारी सुभाषचंद्र सरोज ने बताया कि विकास भवन में आवश्यकतानुसार मरम्मत और अन्य कार्य के लिए कार्यदायी संस्था के रूप में ग्रामीण अभियंत्रण संस्थान को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
साफ-सफाई की व्यवस्था होगी बेहतर : गाजीपुर विकास भवन की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए जारी हुई धनराशि से आने वाले दिनों में व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। एक ओर साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त होगी तो दूसरी तरफ बदहाल शौचालय चकाचक होंगे।