फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vijayshankar, Rambahadur and Ramashankar were declared elected

Ghazipur News: विजयशंकर, रामबहादुर और रमाशंकर निर्वाचित घोषित

Fri, 23 Jan 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Vijayshankar, Rambahadur and Ramashankar were declared elected
मुहम्मदाबाद-जमानिया। उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा मुहम्मदाबाद यूसुफपुर के विजयशंकर राय निर्विरोध शाखा प्रतिनिधि निर्वाचित घोषित किए गए। उधर सदर में रामबहादुर सिंह और जमानिया में रमाशंकर उपाध्याय को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी-खंड विकास अधिकारी यशवंत राव ने बृहस्पतिवार को खंड विकास कार्यालय में नव निर्वाचित शाखा प्रतिनिधि की अनुपस्थिति में उनके प्रस्तावक-प्रतिनिधि आनंद कुमार त्रिपाठी को प्रमाणपत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अवधेश राय, जिला सहकारी बैंक के निदेशक कृपाशंकर राय, बीपैक्स फाकराबाद के अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय, शाखा प्रबंधक पंजाबी राम सरोज, गोपाल सिंह यादव, इफको के डेलीगेट राजीव कुमार राय, सचिव अजय कुमार पांडेय, अनिरुद्ध उपाध्याय, अखिलेश उपाध्याय आदि मौजूद थे। उधर सदर ब्लाक में उ.प्र. सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा के नव निर्वाचित शाखा प्रतिनिधि रामबहादुर सिंह को खंड विकास अधिकारी सदर राकेश सिंह ने प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर पूर्व विधायक विरेंद्र सिंह, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सर्वजेश सिंह, शाखा प्रबंधक बलजीत सिंह, विशाल पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार यादव और बैंक के शाखा प्रबंधक आरके श्रीवास्तव की देखरेख में पहले दिन रमाशंकर उपाध्याय और धनंजय मौर्य ने पर्चे खरीदे थे लेकिन धनंजय मौर्य ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। निर्वाचन अधिकारी ने आधिकारिक रूप से उनके नाम की घोषणा करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद बैंक परिसर में उपस्थित समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर धनंजय मौर्य, अरविंद सिंह, राजू कुशवाहा, कृष्णा मौर्य, अभिषेक राय, रविंद्र राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed