{"_id":"63c9847c9eed1f7bb170e921","slug":"vigilance-team-raided-fined-three-lakhs-ghazipur-news-vns6945994114-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: विजिलेंस टीम का छापा, तीन लाख जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: विजिलेंस टीम का छापा, तीन लाख जुर्माना वसूला
विज्ञापन
सेवराई। बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने बृहस्पतिवार को भदौरा बस स्टैंड सहित तीन प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इसमें बिना मीटर के लाइन से सीधे बिजली चोरी कर बिजली उपकरण चलाने पर कार्रवाई करते हुए तीन लाख रुपये का भारी जुर्माना किया। साथ ही संबंधित के खिलाफ चोरी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। इससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
जमानिया विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बिजली लॉस और चोरी बढ़ गई है। इस पर काबू पाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें सेवराई तहसील क्षेत्र के भदौरा बस स्टैंड, सेवराई एवं देवकली में विभाग की तरफ से विजिलेंस की टीम गठित की गई है।
सर्वप्रथम भदौरा बस स्टैंड के एक मिठाई दुकान पर छापा मारा गया। जहां दुकानदार द्वारा चोरी की बिजली इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने पर उसकी वीडियोग्राफी की गई। विजिलेंस इंस्पेक्टर ने बताया कि दुकान संचालक बिना मीटर के लाइन से सीधे सप्लाई लेकर बिजली चोरी कर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चला रहा था। जिस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम की कार्रवाई का पता लगते ही क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। टीम ने भदौरा बस स्टैंड, सेवराई सहित तीन जगहों पर छापा मारा। इस दौरान तीन लोग बिजली चोरी करते हुए मिले। जिन पर कार्रवाई करते हुए एक एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया हैं। वहीं चार उपभोक्ताओं को लोड बढ़ाया गया है। इस दौरान जेई सहित विजिलेंस विभाग के पुलिसकर्मी साथ रहेे।
35 हजार रुपये की गई राजस्व वसूली
भीमापार। विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विद्युत उपकेंद्र भीमापार के अवर अभियंता अजय कुमार के नेतृत्व में विद्युत चेकिंग अभियान बृहस्पतिवार को चलाया गया। अभियान में 10 हजार से उपर बड़े बकायेदारों से वसूली की गई। साथ ही जिन बकायेदारों के द्वारा बकाया राशि नहीं जमा किया गया उन पर कार्यवाही करते हुए उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। मखदुमपुर बाजार में स्थित किसान सेवा केंद्र पर कैंप लगाकर बकायेदारों से बिजली बिल की वसूली की गई और शिकायतों का समाधान भी किया गया। दोपहर बाद मखदुमपुर बाजार एवं गांव में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 10 बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटे गए एवं लगभग 35000 रुपये की विद्युत बिल की राजस्व वसूली भी की गई। अभियान में अवर अभियंता अजय कुमार के साथ विद्युत उपकेंद्र भीमापार और मिर्जापुर के लाइनमैन और मीटर रीडर उपस्थित रहे। संवाद