{"_id":"6aa99ff2d0286f47880da2ad","slug":"video-of-protest-against-bulldozer-action-goes-viral-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-160279-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बुलडोजर कार्रवाई के विरोध का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बुलडोजर कार्रवाई के विरोध का वीडियो वायरल
विज्ञापन
जमानिया। नगर पालिका क्षेत्र में बुलडोजर कार्रवाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी से तोड़फोड़ होती दिखाई दे रही है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल वीडियो में स्थानीय लोग कार्रवाई का विरोध करते हुए आरोप लगाते नजर आ रहे हैं कि सैकड़ों वर्ष पुराने आम रास्ते को अवरुद्ध किया जा रहा है और नक्शे में फेरबदल कर कार्रवाई की गई है। लोगों का यह भी आरोप है कि जमीन संगत यानी मठ/धार्मिक स्थल की निजी संपत्ति है, जिसे रामलीला मैदान के नाम पर कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है।
वीडियो में भीड़ जेसीबी के आगे खड़ी होकर विरोध और नारेबाजी करती दिखाई दे रही है। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि बंधन योजना के तहत रामलीला मैदान और बलुआ घाट पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें अवरोध करने का कार्य कुछ शरारती तत्वों द्वारा किया जा रहा है।