फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vicky's benami assets worth Rs 1.1 crore attached

विक्की की 1.1 करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क

Thu, 13 Oct 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Vicky's benami assets worth Rs 1.1 crore attached
पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम ने बुधवार को शातिर अपराधी और गैंग लीडर विकास यादव उर्फ विक्की की 1 करोड़ से अधिक की बेनामी अचल संपत्ति कुर्क कर ली। गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बीते आठ अक्टूबर को बहरियाबाद थानाध्यक्ष द्वारा भेजी गई आख्या रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे द्वारा संस्तुति दी गई थी। खानपुर थाना के मधुबन गांव निवासी अपराधी विक्की उर्फ विकास यादव गिरोह बनाकर आपराधिक और समाज विरोधी क्रियाकलाप में लिप्त रहता है। इससे अर्जित धन से उसने अपनी मां तारा देवी के नाम से मौजा मधुबन और अपनी पत्नी नंदिनी देवी के नाम से मौजा अनौनी में भू-संपत्ति खरीदी थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की टीम ने 1.1 करोड़ की भू-संपत्ति कुर्क कर ली। गैंग लीडर विकास यादव उर्फ विक्की के खिलाफ खानपुर में गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इस संबंध में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि विकास यादव के खिलाफ खानपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं। इसकी बेनामी संपत्ति को कुर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed