फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vicious criminal Sonu Singh arrested dramatically in Bihar

Ghazipur News: शातिर अपराधी सोनू सिंह नाटकीय ढंग से बिहार में गिरफ्तार

Fri, 26 May 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Vicious criminal Sonu Singh arrested dramatically in Bihar
कासिमाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र के डाहीं गांव निवासी शातिर अपराधी सोनू सिंह को बिहार प्रांत की बक्सर पुलिस ने नाटकीय ढंग से बृहस्पतिवार की देर रात यादव मोड़ चौसा से शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को चालान कर दिया गया। जबकि जनपद की पुलिस शातिर को दबोचने के लिए लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

मालूम हो कि सोनू सिंह को कासिमाबाद पुलिस पिछले दिनों एक वायरल वीडियो में पिस्टल लहराते हुए और एक व्यक्ति को धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी। ऐसे में बक्सर पुलिस की गिरफ्तारी से कासिमाबाद पुलिस को भारी धक्का लगा है। बक्सर थाना प्रभारी हरेश कुमार ने बताया कि डाहीं गांव निवासी सोनू सिंह रात करीब 12 बजे 180 एमएल के चार पैकेट शराब अपने पैंट के पॉकेट में रखकर कहीं जाने वाला था। मुखबिर की सूचना पर यादव मोड़ चौसा से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। मालूम हो कि सोनू सिंह काफी शातिर अपराधी है और उसके ऊपर कासिमाबाद, बरेसर सहित जनपद के अन्य थानों में हत्या, हत्या के प्रयास के साथ कुल 18 मामले दर्ज हैं। पिस्टल लहराते हुए एक वायरल वीडियो में सोनू सिंह अपने ही गांव के मुख्तार रायनी को पैसे के लेनदेन में अपने साथियों के साथ हड़काते हुए दिखाई पड़ा था। सोनू सिंह की गिरफ्तार को लेकर जनपद के कई थानों की पुलिस टीम पिछले तीन दिनों से लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। ऐसे में बिहार प्रांत के बक्सर पुलिस द्वारा शातिर को गिरफ्तार करना नाटकिय खेल के हिस्से को लेकर लोगों में चर्चा बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed