फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Verification work completed, feeding process started

सत्यापन का कार्य पूरा, फीडिंग की प्रक्रिया शुरू

Sat, 11 Dec 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Verification work completed, feeding process started
माध्यमिक स्कूलों से बोर्ड की वेबसाइट पर आधारभूत सुविधाओं की सूचना अपलोड करने के बाद जिला प्रशासन की ओर से गठित तहसील स्तरीय टीमों ने सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया है। दो तहसीलों से रिपोर्ट मिलने के बाद फीडिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। फीडिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करेगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की आगामी परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। इसके पहले 20 नवंबर तक हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए कुल 150981 छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इसमें हाईस्कूल के 82795 और इंटरमीडिएट के 68186 छात्र शामिल हैं। इसमें प्राइवेट छात्रों की संख्या क्रमश 319 और 3006 है। विभाग की मानें तो जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों से बोर्ड की वेबसाइट पर आधारभूत सुविधाओं की सूचना अपलोड कर दिए जाने के बाद तहसील स्तरीय टीमों ने सत्यापन का काम पूरा कर लिया है। दो तहसील से सत्यापन रिपोर्ट मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्कूल वार सत्यापन रिपोर्ट को फीडिंग करने की प्रक्रिया चल रही है। फीडिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू होगी। कोरोना गाईड लाइन के अनुसार एक केंद्र पर कम से कम 250 और अधिकतम 12 सौ छात्रों को छह फीट की दूरी पर बैठाने की व्यवस्था की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed