फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Verification of lands of Mukhtar Ansari and his family begins

मुख्तार अंसारी व उनके परिवार की जमीनों का सत्यापन शुरू

Wed, 08 Jul 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Verification of lands of Mukhtar Ansari and his family begins
गाजीपुर। शासन के निर्देश पर मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी सहित उनके परिवार के नाम से मौजूद जमीनों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। पूरी रिपोर्ट डीएम को भेजने के साथ ही इनकी पैमाइश की तैयारी प्रशासनिक स्तर पर की जा रही है। इसका सीधा उद्देश्य अंसारी बंधुओं द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाना है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार चल रही कार्रवाई से अंसारी बंधुओं की नींद हराम है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की स्पेशल मीटिंग दो दिन पहले बुलाई थी। जिसमें मुख्तार अंसारी एवं उनके परिजनों के नाम से जारी शस्त्र लाइसेंस, उनकी क्राइम हिस्ट्री और अवैध कब्जे की पूरी रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। डीएम व एसपी के निर्देश के बाद जनपद के विभिन्न जिलों में अंसारी बंधुओं की जमीनों के कागजातों का सत्यापन का कार्य चल रहा है। साथ ही उनके द्वारा किए गए अवैध कब्जे की सूची भी तैयार की जा रही है। एसडीएम मुहम्मदाबाद की मानें तो भांवरकोल ब्लाक अंतर्गत माचा सहित कई स्थानों पर अंसारी बंधुओं की काफी जमीन है। प्रशासन को इसकी आशंका है कि यहां अपने प्रभाव के कारण ग्राम समाज की जमीन पर भी अंसारी बंधुओं ने कब्जा किया है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। इन जमीनों के कागजातों को खंगाला जा रहा है। बहुत जल्द जमीन की पैमाइश भी कराई जाएगी। इसके पूर्व भी मुख्तार अंसारी द्वारा जनपद मुख्यालय से सटे अंधऊ पर ताल की जमीन सहित अन्य अवैध कब्जे को ढहाने का कार्य किया गया है। उनके रिश्तेदार एवं परिवार के सदस्यों के नाम से ली गई जमीन का भी भौतिक सत्यापन कर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। देखा जाए तो मुख्तार अंसारी पर जिला प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। इससे अंसारी बंधुओं में जहां अफरातफरी मची हुई है, वहीं जनपदवासी भी एक के बाद एक हो रही कार्रवाई को लेकर चकित हैं। डीएम के निर्देश पर मुख्तार अंसारी की पत्नी, बड़े भाई पूर्व विधायक शिवगतुल्लाह अंसारी, सांसद अफजाल अंसारी समेत परिवार एवं करीबियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने और उसे जमा कराने की कार्रवाई अभी जारी है। देखा जाए तो मुख्तार अंसारी से जुड़े होटल, गोदाम और भूमि पर प्रशासन की नजर गड़ी हुई है। कुछ दिन पहले जिला प्रशासन ने शहर में स्थित होटल के साथ ही गोदाम एवं कुछ जमीनों की भी पैमाइश की थी। पुलिस कप्तान डा. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्तार अंसारी और उनके परिवार से जुड़े लोगों के नाम जमीन की जांच पड़ताल की जा रही है। भूमि पर अवैध कब्जे की भी जांच की जा रही है। गलत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed