{"_id":"679a7407b1951eb43b0c4cd6","slug":"vehicles-going-to-varanasi-and-prayagraj-stopped-from-7-am-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-127371-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सुबह सात बजे से वाराणसी व प्रयागराज जाने वाले वाहनों को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सुबह सात बजे से वाराणसी व प्रयागराज जाने वाले वाहनों को रोका
विज्ञापन
रोडवेज डिपो से बुधवार को वाराणसी और प्रयागराज के लिए एक भी बस का संचालन नहीं किया गया। सुबह सात बजे से ही वाराणसी व प्रयागराज जाने वाली बसों के पहिये थम गए थे। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दोपहर 12 बजे रोडवेज डिपो में पहुंचने पर पता चला कि वाराणसी और प्रयागराज के लिए कुल 45 बसों का संचालन होना था लेकिन पुलिस प्रशासन के निर्देश पर इनके संचालन पर रोक लगा दी गई है। वाराणसी और प्रयागराज से केवल वापसी की बसें आ रही हैं। रोडवेज डिपो से केवल आजमगढ़ और गोरखपुर के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है।
सुबह सात बजे डिपो की एक बस वाराणसी के लिए 15 यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी लेकिन महाराजगंज में प्रशासन की ओर से रोक दिए जाने के कारण बस डिपो में वापस लौट आई। इससे यात्रियों का पैसा वापस करना पड़ा।